Home Blog Page 5200

वीडियो: राफेल नडाल ने मां-बेटी के लिए रोका मैच

0
Prevent mother-daughter match for Rafael Nadal
Prevent mother-daughter match for Rafael Nadal

मजोरका। टेनिस स्टार राफेल नडाल ने अपने एक मैच के दौरान कुछ ऐसा किया है कि लोग उनकी तारीफों के पुल बांधते हुए नहीं थक रहे हैं। दरअसल उस महिला की बच्‍ची दर्शकों की भीड़ में खो गई थी। ऐसे में नडाल ने मैच रोक दिया ताकि मां अपनी बच्‍ची को खोज सके. इस घटना से जुड़ा वीडियो अब वायरल हो रहा है।

यह घटना उस वक्‍त की है जब राफेल नडाल और उनके हमवतन स्‍पेनिश युवा खिलाड़ी साइमन सोलबास की जोड़ी जॉन मैकनरो और कार्लोस मोया की जोड़ी के खिलाफ डबल्‍स मैच खेल रही थी। मैच के दौरान राफेल जब सर्विस करने जा रहे थे तो उन्‍होंने देखा कि एक महिला स्‍टैंड में अपनी बेटी को पागलों की तरह खोज रही है। उसके बाद वह रुक गए ताकि मां अपनी बच्‍ची को खोज सके।

मैच रुकने और माजरा समझ में आते ही महिला की मदद के लिए अन्‍य दर्शक भी उसकी बेटी का नाम क्‍लारा जोर-जोर से चिल्‍लाने लगे। इस चक्‍कर में मैच कुछ क्षणों तक रुका रहा और इसी दौरान मां और बेटी के पुनर्मिलन हुआ और दर्शकों की जोरदार तालियों और उत्‍साह के बाद मैच सुचारू रूप से आगे बढ़ा।

‘मिर्जिया’ की एक्‍ट्रेस सैयामी बोली, कास्टिंग काउच से गुजर चुकी हूं

saiyami kher experience casting couch way before her bollywood
saiyami kher experience casting couch way before her bollywood

मुम्बई। बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मिर्जिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं सैयामी खेर ने फिल्म इंडस्ट्री के एक कड़वे सच से पर्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले वह कास्टिंग काउच के बुरे दौर से गुजर चुकी हैं। सैयामी उस दौर को याद कर आज भी परेशान हो जाती हैं।

अगर आप किसी बड़े स्टार के बेटे हैं या फिर आपका बॉलीवुड से पुराना नाता है, तो आपके लिए इंडस्ट्री में चीजें बहुत आसान हो जाती हैं। आपको फिल्मों के लिए ज्यादा स्ट्रगल नहीं करना पड़ता है। लेकिन अगर आपका फिल्म इंडस्ट्री से कोई नाता नहीं है, तो आपके लिए यहां जगह बनाना बेहद मुश्किल होता है। पहली फिल्म पाने के लिए न्यूकमर्स को कई समझौते करने पड़ते हैं। राधिका आप्टे और सुरविन चावला जैसी एक्ट्रेस बता चुकी हैं कि कैसे उन्हें शुरुआती दौर में कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। ‘मिर्जिया’ की एक्ट्रेस सैयामी खेर ने भी अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्हें कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

एक न्यूजपेपर की खबर के अनुसार, सैयामी ने कहा, ‘मेरी दादी ऊषा किरण और और आंटी तन्वी आज्मी फिल्म इंडस्ट्री से हैं, लेकिन इसके बावजूद मुझे यहां काफी स्ट्रगल करना पड़ा। मैं ऑडिशन के लिए लाइन में लगा करती थी। कई बार मुझे रिजेक्ट किया गया। इस दौरान कई बार कास्टिंग डायरेक्टर्स ने मुझे समझौता करने की सलाह दी। मुझे तब बहुत बुरा लगता था। लेकिन मैं कुछ करने की स्थिति में नहीं थी।’

उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन मुझे मेरे परिवार और दोस्तों ने पहले ही समझा दिया था कि गलत रास्ते पर नहीं जाना है। मैंने 16 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। इसलिए मुझे पता था कि यहां मुझे हर तरह के लोग मिलेंगे। मैं ऑडिशन के दौरान ऐसे लोगों को इग्नोर करती गई और पूरी इमानदारी से कोशिश की और आज मैं आपके सामने हूं।’

जयपुर आ रहे है ‘सिया के राम’

Jaipur is coming Siya Ke Ram
Jaipur is coming Siya Ke Ram

जयपुर। स्टार प्लस टीवी सीरियल ‘सिया के राम’ में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले जयपुर के आशीष शर्मा शनिवार को जयपुर आएंगे, जहां वे अपने पिता के गजल सग्रंह के विमोचन समारोह में शामिल होंगे।

शनिवार को शाम 5 बजे पिंकसिटी प्रेस क्लब में आशीष शर्मा के पिता एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी शर्मा के गजल सग्रंह ‘कस्बे का कोलाज’ का विमोचन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में आशीष शर्मा भी शामिल होंगे।

बोधी प्रशासन द्वारा प्रकाशित इस गजल संग्रह के लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ होंगे एवं अध्यक्षता विधायक दीया कुमारी करेंगी। गजल संग्रह ‘कस्बे का कोलाज’ पर भी सवाईसिंह शेखावत एवं इन्द्रशेखर पद्वाचन करेंगे।

भारत और पाकिस्तान से तनाव कम करने का आग्रह: अमेरिका

0
Urges India and Pakistan to ease tensions with US
Urges India and Pakistan to ease tensions with US

वाशिंगटन। अमेरिका में नियंत्रं रेखा के पार आतंकी टिकानों पर भारत के हमले हमले के बाद कहा कि भारत और पाकिस्तान को कश्मीर पर बढ़ते तनाव को ख़त्म करने के लिए बातचीत करनी चाहिये।

ग़ौरतलब है कि भारतीय सेना ने उड़ी हमले के 10 दिन बाद पीओके के अंदर 3 किलोमीटर घुसकर आतंकियों के ठिकाने पर हमला कर 30 से 35 आतंकियों को मार गिराया है, हालांकि मारे गए आतंकियों की संख्या की आधिका‍रिक पुष्टी नहीं हुई है। उड़ी हमले में 18 जवान शहीद हुए थे।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन कर्बी ने कहा, “इस तरह का हमला तनाव बढ़ाता है। हमारा दोनों पक्षों से आग्रह है कि वे बातचीत का रास्ता खोलें ताकि तनाव कम हो।”

उड़ी हमले के बाद से भारत पाकिस्तान के ख़िलाफ़ विश्व की राय बना रहा है। इसी क्रम में भारत ने पाकिस्तान में नवंबर में होने वाली दक्षिण एशिया सहयोग संगठन (सार्क) में बाग लेने से मना कर दिया। भारत के अलावा कई और सार्क देशों ने भी बैठक में भाग लेने से मना कर दिया है जिसकी वजह से बाठक टाल दी गई है।

भारतीय सेना की गोलीबारी में 2 सैनिक मारे गए : पाकिस्तान

0
2 soldiers killed in firing by Indian troops by Pakistan
2 soldiers killed in firing by Indian troops by Pakistan

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि उसके कब्जे वाले कश्मीर में भारत की सीमा पार कार्रवाई में उसके दो सैनिक मारे गए।

पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ की एक रिपोर्ट में पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) के हवाले से यह जानकारी दी गई है।

पाकिस्तानी सेना ने अपने सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए भारत के इस दावे को खारिज किया कि यह कार्रवाई ‘सर्जिकल स्ट्राइक्स’ थी।

आईएसपीआर ने भारतीय सेना के सैन्य संचालन महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के कुछ देर बाद एक बयान जारी कर कहा कि भारत की ओर से सीमा पार से गोलीबारी की गई। आईएसपीआर ने कहा कि गोलीबारी बुधवार देर रात ढाई बजे शुरू की गई जो सुबह आठ बजे तक जारी रही।

बयान में कहा गया कि भारत ने भीमबर, हॉट स्प्रिंग केल और लीप सेक्टरों में एलओसी पर बिना उकसावे के गोलीबारी की और पाकिस्तानी सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की।