Home Blog Page 5201

दूसरे टेस्ट का पहला दिन : पुजारा-रहाणे ने संभाली भारत की पारी

2nd test match at kolakata India won the toss decided to bat
2nd test match at kolakata India won the toss decided to bat

कोलकाता। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ईडेन गार्डन्स में खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट के पहले दिन की समाप्ती पर सात विकेट पर 239 रन बना हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने पर रिद्धीमान साहा (14) रन के साथ रविन्द्र जडेजा (0) मौजूद थे।

फिल्म निर्माताओं के संगठन ‘इम्पा’ ने पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाया

Filmmakers Organisation Impa ban on Pakistani artists
Filmmakers Organisation Impa ban on Pakistani artists

मुंबई। फिल्म निर्माताओं के संगठन ‘इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन’ (इम्पा) ने एक प्रस्ताव पारित कर उरी हमले की पृष्ठभूमि में पाकिस्तानी कलाकारों के हिंदी फिल्म उद्योग में काम करने पर रोक लगा दी।

इम्पा के अध्यक्ष और निर्माता टीपी अग्रवाल ने बताया, ‘इम्पा ने अपनी 87वीं आम सभा में प्रस्ताव पारित किया कि इस संस्था के सदस्य निर्माता किसी पाकिस्तानी कलाकार को अपनी फिल्मों में नहीं लेंगे।’

फिल्म निर्माता और इम्पा के सदस्य अशोक पंडित ने कहा, ‘इम्पा उरी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देता है। यह महसूस किया गया कि इसकी राष्ट्र की तरफ भी जिम्मेदारी है और प्रस्ताव पारित किया गया कि हालात सामान्य होने तक पाकिस्तानी कलाकारों और टेक्नीशियन पर प्रतिबंध रहेगा।’

इससे पहले राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटे भीतर देश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया था।

बहराइच में पुजारी ने छह साल की बच्ची से किया रेप

Six year old girl raped by priest in Bahraich
Six year old girl raped by priest in Bahraich

बहराइच। बहराइच में एक पुजारी ने छह साल की बच्ची के साथ रेप किया है। बच्ची ने जब अपनी मां को आपबीती सुनायी तो गुस्साए परिजनों ने आरोपी की डंडों से पिटाई की।

होटल में चल रहा था देह व्यापार, 10 महिलाओं समेत 15 अरेस्ट

sex racket busted in Sodepur in North 24 Parganas, 15 arrested
sex racket busted in Sodepur in North 24 Parganas, 15 arrested

कोलकाता। सोदपुर हाइवे के पास अवैध रूप से बार चलाने और देह व्यापार चलाने के आरोप में पुलिस ने एक होटल मैनेजर सहित 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिसमें 10 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया के वे विभिन्न राज्यों से ताल्लुक रखती हैं।

राहुल गांधी गुवाहाटी कोर्ट में हुए पेश, जमानत पर रिहा

Rahul gandhi
Rahul gandhi appears at Guwahati court in connection with RSS defamation case

गुवाहाटी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को मानहानि के एक मामले में असम की राजधानी गुवाहाटी के कामरूप (मेट्रो) मुख्य न्यायिक दंडाधीश की अदालत में हाजिर हुए। राहुल को इस मामले में जमानत लेनी थी।