Home Blog Page 5207

ग्लोबल कॉम्पिटिटिव इंडेक्स में भारत 39वें पर, पाक 122वें पायदान पर लुढक़ा

0
India 39th in Global Competitive Index and Pakistan ranked 122th
India 39th in Global Competitive Index and Pakistan ranked 122th

नई दिल्ली। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के ग्लोबल कॉम्पिटिटिवनेस इंडेक्स के मुताबिक भारत ब्रिक्स देशों में दूसरी सबसे बेहतर इकोनॉमी बन गया है। ग्लोबल कॉम्पिटिटिव इकॉनमी के मामले में पाकिस्तान बुरी तरह पिछड़ते हुए 122वें स्थान पर आ गया है। यही नहीं दक्षिण एशिया में वह आखिरी पायदान पर है। वर्ल्ड इकॉनमिक फोरम की ओर से प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार भारत को 39वीं रैंक हासिल हुई है। दक्षिण एशियाई देशों की बात करें तो भारत के बाद श्रीलंका 71वें, भूटान 97वें, नेपाल 98वें और बांग्लादेश 106वें स्थान पर आया है।

ग्लोबल कॉम्पिटिटिवनेस रिपोर्ट के अनुसार चीन 28वीं रैंक के साथ ब्रिक्स देशों में टॉप पर है। इस रैंकिंग की शुरुआत 2005 में की गई थी। इस रिपोर्ट को किसी देश की सांस्थानिक, नीतिगत और अन्य कारकों का अध्ययन करते हुए उत्पादकता के मापदंड पर आंका जाता है।

ग्लोबल कॉम्पिटिटिव इंडेक्स के लिए मुख्य 12 बिंदुओं का अध्ययन किया जाता है। इनमें संस्थान, इंफ्रास्ट्रक्चर, मैक्रोइकॉनमिक इन्वायरनमेंट, हेल्थ ऐंड प्राइमरी एजुकेशन, हायर एजुकेशन ऐंड ट्रेनिंग, गुड्स मार्केट एफिशयंसी, लेबर मार्केट, फाइनैंशल मार्केट डिवेलपमेंट, टेक्नॉलजिकल रेडीनेस, मार्केट साइज, बिजनस सॉफिस्टिकेशन और इनोवेशन जैसे पैमाने शामिल हैं।

आलिया ने अजय देवगन की वजह से छोड़ी ‘गोलमाल 4’

Ajay Devgan made to Alia Golmaal 4
Ajay Devgan made to Alia Golmaal 4

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल 4’ में आलिया भट्ट की कुछ दिन पहले नजर आने की खबर आ रही थी। लेकिन अब खबर है की आलिया ने यह फिल्म करने से मना कर दिया है।

अचानक से उनके पास फिल्म के लिए डेट्स ही नहीं है। कहा जा रहा था कि करीना की जगह पर आलिया ही रोहित की पहली पसंद थी लेकिन अचानक से आलिया को क्या हुआ ? उन्होंने फिल्म से अपने हाथ पीछे क्यों खींच लिए।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो करण जौहर और अजय देवगन के बीच बढ़ते टेंशन को देखते हुए आलिया ने यह कदम उठाया है। जाहिर है आलिया, करण को तो नाखुश नहीं करना चाहेंगी। आखिर करण ने उन्हें बॉलीवुड में लॉन्च जो किया था।

हालांकि आलिया ने इसके पीछे कुछ और वजह बताई है। आलिया का कहना है कि वो अभी ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के लिए शूट कर रही हैं और उनके पास ‘गोलमाल 4’ के लिए बिल्कुल भी समय नहीं है।

भारतीय सेना ने लांघी सीमा, PoK में घुसकर आतंकियों को मारा

indian army commandos cross LoC, conduct surgical strikes in pakistan territory
indian army commandos cross LoC, conduct surgical strikes in pakistan territory

नई दिल्ली। एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भारतीय सेना ने बुधवार रात नियंत्रण रेखा पर बने आतंकी लॉन्च पैडों पर सर्जिकल आपरेशन किया जिसमें कई आतंकी मारे गए। डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन्स (डीजीएमओ) लेफ़्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

देश का सबसे अमीर शहर बना मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू पिछड़े

India is richest city Mumbai
India is richest city Mumbai

नई दिल्ली। देश की वित्तीय राजधानी मुंबई देश का सबसे अमीर शहर बन गया है, जबकि देश की राजधानी दिल्ली दूसरे स्थान पर है। जून 2016 तक देश की कुल संपत्ति 5600 अरब डॉलर बताई गई है।

लेईको ने Amazon-Snapdeal से की पार्टनरशिप

0
Leiko partnership with the Amazon-Snapdeal
Leiko partnership with the Amazon-Snapdeal

नई दिल्ली। ग्लोबल इंटरनेट और टेक्नोलॉजी कंपनी लेईको ने अपना ई-कोर्मस का काम अमेजन और स्नेपडील को दे दिया है। कंपनी के फ्लैगशिप ले मैक्स के लिए मल्टी प्लेटफॅार्म स्टेटेजी का एक हिस्सा है। कंपनी ने कहा कि वे भारत में इस वक्त चल रहे त्यौहारी सीजऩ को और भी बेहतर बनाना चाहते है।

लाईको ने हाल ही में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन ले मैक्स की कीमत 17,999 बताई है। इस फोन को खरीदने वाले ग्राहको केा 5.7 इंच डिस्प्ले, 21 एमपी रीयर कैमरा, क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 820 प्रोसेसर और साथ ही 4 जीबी रैम जैसे शानदार ऑफर्स मिलेंगें।

लाईको इंडीया के सीईओ ने कहा…
लाईको इंडीया के सीईओ अतुल जैन ने इस पार्टनरशिप के बारे में कहा कि फ्पिकार्ट के साथ हमरा रिलेशन हमेंशा से अच्छाा रहा है और उम्मीद है कि हमेशा ऐसा ही रहें। फिलहाल कंपनी ने फ्लैगशिप ले मैक्स को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुंचाने के लिए अमेजऩ इंडीया और स्नेपडील इंडीया के साथ साझोदारी कर आगे बढऩे का फैसला किया है। उनका कहना है कि उम्मीद है की लोगो को ले मैक्स 2 पसंद आए व यह अब 17,999 में अपलब्ध है। इतना ही नही बल्कि लाईको अब भारत के सभी बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॅाम पर मौजूद है।

अमेजऩ इंडीया के कंज्युमर इलैकट्रॉनिक्स केटेगरी के लीडर अरून श्रीनिवासन ने बताया कि लाईको के साथ पार्टनरशिप कर के हमें बेहद खुशी हुई है और आशा है कि ले मैक्स 2 लोगों के लिए बेहद पॉपुलर चॉइस वाला डीवाइस बनेगा।

वही स्नैपडील के सीनियर वाईस प्रेसिडेंटए पार्टनरशिप और स्ट्रेटेजिक इनिशिएटिव टोनी नविन के ने बताया कि लेईको के साथ पार्टनरशिप कर हम अपने ग्राहकों को बेहतर अनुभव देना चाहते हैं।

ग्राहको ये मिलेगा डिस्काउंट
लेमॉल से खरिदारी करने वाले ग्राहको के लिए 30 दिसंबर को एक फ्लैश सेल लगाई जाएगी। जिसमें ग्राहकों को 2000 स्पेशल वाउचर दिये जाएंगें, जिनमें 1000 रूपय तक का डिस्काउंट मिल सकता है। जो कि 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक के लिए उपलब्ध होगा।