Home Blog Page 5208

पाक को हराने के लिए जी जान लगा देंगे: हॉकी कप्तान

0
hockey tournament semifinals asian cup team india v spakistan
hockey tournament semifinals asian cup team india v spakistan

नई दिल्ली । भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की तरह हॉकी में भी प्रतिद्वंद्विता हमेशा रोमांचक होती है और गुरूवार को यह एशिया कप अंडर 18 हॉकी टूर्नामैंट के सैमीफाइनल में देखने को मिलेगी जहां दोनों पड़ोसी देश खिताबी मुकाबले में जगह बनाने के लिए आमने सामने होंगे और दूसरी तरफ भारत, पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्तूबर को राउंड रॉबिन मुकाबले में आमने-सामने होगा।

सीमा पर भारतीय सैनिकों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रीय हाकी टीम के कप्तान पी आर श्रीजेश ने आज कसम खाई कि उनकी टीम अगले महीने मलेशिया में होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्राफी में पाकिस्तान को हराने के लिए जी जान लगा देगी। श्रीजेश ने हाल में उरी में हुए आतंकी हमले का जिक्र नहीं किया जिसके कारण दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है, लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी टीम एशियाई चैंपियंस ट्राफी में पाकिस्तान से हारकर भारतीय सैनिकों को निराश नहीं करना चाहती है।

यह टूर्नामैंट 20 से 30 अक्तूबर के बीच मलेशिया के कुआंटन में खेला जाएगा। श्रीजेश ने कहा, ‘भारत और पाकिस्तान मैच में काफी रोमांच होता है। हम अपनी तरफ से शत प्रतिशत देंगे। हम हारकर अपने सैनिकों को निराश नहीं करना चाहते विशेषकर तब जबकि वे सीमा पर गोलीबारी में अपनी जान गंवाते हैं।’ भारत राउंड रोबिन आधार पर होने वाले टूर्नामेंट में 23 अक्तूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा। इस टूर्नामैंट में चोटी की 6 टीमें हिस्सा लेंगी।

श्रीजेश ने इसके साथ ही कहा कि पाकिस्तान अभी अच्छी हाकी नहीं खेल रहा है लेकिन वे किसी भी दिन चौंकाने वाला प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। भारतीय टीम अभी यहां भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्र में अभ्यास कर रही है। भारतीय कप्तान ने कहा, ‘अभी वे काफी बेकार हाकी खेल रहे हैं। मुझे ऐसा लगता है। लेकिन उनका (पाकिस्तान) मानसिक दृष्टिकोण काफी मजबूत है। वे किसी भी समय किसी भी टीम को हरा सकते हैं। यह उनकी विशेषज्ञता है।’

अक्षय ने अपनी सास के सामने खोला पहले प्यार का राज…

Opened in front of dimple first love Akshay
Opened in front of dimple first love Akshay

नई दिल्ली। बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने पहले प्यार का राज खोला। अक्षय ने प्रोड्यूसर राजेश पाटिल की मराठी फिल्म ‘कॉल मानाचा’ के म्यूजिक और ट्रेलर लॉन्च पर डिंपल कपाडिय़ा के सामने यह राज खोला। अक्षय और डिंपल कपाडिय़ा चीफ गेस्ट बने थे। अक्षय इस फंक्शन के दौरान काफी अच्छे मूड में दिखे और म्यूजिक लॉन्च के बाद उन्होंने खुलासा कर अपने पहले प्यार के बारे में बताया।

अक्षय ने बताया कि अपने पहले प्यार की वजह से उन्हें स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया था। दरअसल, अक्षय को अपनी एक मराठी टीचर से प्यार हो गया था।

फिल्म का ट्रेलर भी अक्षय की बचपन की कहानी की ही तरह है। इसमें दिखाया है कि कैसे एक स्कूल के बच्चे को अपनी टीचर से प्यार हो जाता है। इस ट्रेलर को देख अक्षय को भी अपना बचपन याद आ गया।

उन्होंने याद करते हुए कहा, “मैं आज एक सीक्रेट बताना चाहता हूं। जब मैं स्कूल में था तब मुझे भी अपनी मराठी टीचर से प्यार हो गया था। ये बात मैंने अपनी एक दोस्त को बतायी थी और कहा थी कि मैं उन्हीं से शादी करूंगा। लेकिन जैसी ही ये बात मेरी टीचर तक पहुंची मुझे स्कूल से दो दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया।”

जैसी ही अक्षय को इस बात का एहसास हुआ कि फंक्शन में उनके साथ डिंपल कपाडय़िा भी हैं उन्होंने मजाक करते हुए कहा, “बचपन में अकसर लडक़ों को अपनी टीचर्स से प्यार हो जाता है। मैं आप लोगों को और भी बहुत कुछ बताना चाहता हूं लेकिन यहां मेरी सास भी बैठी हैं।”

ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रोड्यूसर राजेश, डिंपल कपाडय़िा के मेक-अप आर्टिस्ट भी रह चुके हैं। डिंपल उनका हौसला बढ़ाने के लिए इस लॉन्च पर पहुंची थीं।

‘ग्ली’ के सेट पर खूब गहमागहमी रही : रयान मर्फी

Ryan Murphy admits to infighting on 'Glee' set
Ryan Murphy admits to infighting on ‘Glee’ set

लॉस एंजिलिस। अभिनेता रयान मर्फी का कहना है कि ‘ग्ली’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने अच्छा और बुरा दोनों तरह का समय बिताया।

केंडल और काइली जेनर ने एक जैसी फेरारी खरीदी

Kendall and Kylie Jenner bought matching a Ferraris like all sisters do
Kendall and Kylie Jenner bought matching a Ferraris like all sisters do

लॉस एंजिलिस। रियलिटी टीवी स्टार केंडल और काइली जेनर ने अपनी कार कलेक्शन में एक जैसी डिजाइन की फेरारी को शामिल किया है। दोनों बहनों ने स्नैपचैट पर अपनी-अपनी काले और सिल्वर रंग की फेरारी कार की तस्वीर शेयर किया।

ब्रेडली कूपर और गायिका लेडी गागा साथ बीता रहे हैं समय

Bradley Cooper and singer Lady Gaga
Bradley Cooper and singer Lady Gaga Spending time together to prepare for their upcoming movie

लंदन। अभिनेता ब्रेडली कूपर और गायिका लेडी गागा अपनी आनेवाली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं और इसके लिए वो काफी समय एक-दूसरे के साथ समय बीता रहे हैं।