
अंतरिक्ष में ऐतिहासिक छलांग : मौसम उपग्रह स्कैटसैट-1 समेत 8 सेटेलाइट लॉन्च

आसाराम ने फिर की बदतमीजी, नर्स से बोले – तुम तो खुद मक्खन जैसी हो, नाश्ते में बटर की क्या जरूरत

नई दिल्ली। नाबालिग से बलात्कार के आरोप में जेल में बंद आसाराम एक बार फिर विवादों में है। हाल में नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान (एम्स) में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जोधपुर लाया गया था। भले ही आसाराम जेल की हवा खा रहेे हैं लेकिन उनकी आदतें बदली नहीं हैं।
दरअसल एम्स में मेडिकल जांच से पहले डॉक्टरों ने नर्स से आसाराम को नाश्ता कराने के लिए कहा। नर्स बटर और ब्रेड लेकर आसाराम के पास पहुंची तो उन्होंने कहा, ‘तुम तो खुद मक्खन जैसी हो, ब्रेड के साथ मक्खन लाने की क्या जरूरत थी, तुम्हारे गाल सेब जैसे हैं, तुम जरूर कश्मीर की होगी। आसाराम के मुंह से इस तरह के कमेंट सुनकर नर्स तुरंत झेंप गई।
डॉक्टरों से बोले- मुझे फिर से जवान बना दो
इसके बाद आसाराम डॉक्टरों से कहने लगे कि वो 80 साल के हो गए हैं। बुढ़ापा आ गया है। डॉक्टर साहब मेरा इलाज करवा दो और मुझे पहले की तरह जवान बना दो। आसाराम के साथ आए जांच अधिकारियों ने कहा कि वो बार-बार वीडियोग्राफी करने से भी रोक रहे थे।
बोल्ड फोटो के साथ सोफिया हयात ने कहा- बाबा रामदेव से ज्यादा कपड़े पहनती हूं

मुंबई। नन बनकर खुद को मदर बताने वाली बोल्ड मॉडल-एक्ट्रेस और मशहूर टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ फेम सोफिया हयात एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बता दे कि मॉडल सोफिया हयात अपने ग्लैमरस अवतार और हॉट अंदाज को लेकर हमेशा से सोशल मीडिया में छाई रहती है।
इस बार सोफिया हयात ने अपने मुखारबिंदु से बाबा रामदेव के बारे में कुछ कहा है, इस बार सोफिया ने अपनी एक पोस्ट के जरिये अपने फैंस को जवाब दिया है कि, ‘जो भी मुझे बॉडी दिखाने के लिए क्रिटिसाइज कर रहा है।’
उसे बता दूं कि मैंने इस वक्त रामदेव बाबा से ज्यादा कपड़े पहन रखे हैं। सोफिया ने पूर्व में अपना एक योग साधना वाला इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया था जिसमे योग आसन में बैठी नजर आ रहीं सोफिया की इस फोटो में उनका क्लीवेज और लोवर-बॉडी पोर्शन साफ दिखाई दे रहा था। पहले उन्होंने पूरी दुनिया को बताया कि वो नन बन चुकी हैं और अब फिर से वही बोल्ड सोफिया बन गई हैं।
डिजिटल सोसायटी के लिए नए सलूशन तैयार कर रही है Reliance Jio

मुंबई। अपनी 4जी सेवाओं की शुरुआत के साथ देश के टेलीफोनी बाजार में हलचल मचा देने वाली रिलायंस जियो केवल दूरसंचार कंपनी बनकर नहीं रहेगी उसकी बल्कि उसकी निगाह भावी डिजिटल सोसायटी से पैदा होने वाले कारोबारी अवसरों पर है। कंपनी की टीमें इसी तरह के भविष्योन्मुखी डिजिटल समाधानों की तैयारी में जुटी हैं।
कंपनी प्रबंधन का मानना है कि आने वाले दिनों में दूरसंचार उद्योग में वायस कॉल व इसका शुल्क बेमानी हो जाएगा और सारा खेल इंटरनेट, डेटा व इंटरनेट आफ थिंग्स (आईओटी) का होगा तथा जियो का सारा ध्यान इसी पर है। रिलायंस जियो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया पर जोर दिए जाने तथा लोगों में स्मार्टफोन के बढ़ता प्रचलन एक नयी डिजिटल अर्थव्यवस्था खड़ी करेगा जिसमें वह बड़ी हिस्सेदारी हासिल करना चाहेगी।
यही कारण है कि रिलायंस जियो की टीम परंपरागत टेलीफोनी या मोबाइल समाधानों से इतर ऐसे समाधानों पर ध्यान केंद्रित कर रही है जो भविष्य में उपयोक्ताओं के बात करने ही नहीं बल्कि जीने के ढंग को ही बदल दें। कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि उनका एक ऐसा ही उत्पाद एफटीटीएच प्रौद्योगिकी आधारित इंटरनेट सेवा है।
अधिकारी ने कहा, ‘इस हाईस्पीड इंटरनेट की स्पीड एक जीबीपीएस तक होगी जो कुछ एमबीपीएस तक स्पीड वाले मौजूदा माहौल में कल्पनातीत है।’ एक जीबी प्रतिसेंकेड डाटा डाउनलोड की रफ्तार 1 एमबीपीएस की 1000 गुणा होती है।
उन्होंने कहा कि यह प्रौद्योगिकी किसी आम टीवी को स्मार्टटीवी में में ही नहीं बदलेगी यह टीवी देखने, गेम खेलने, संगीत सुनने के हमारे सारे तौर तरीकों को बदल देगी। उदाहरण के तौर पर उपयोक्ता रिमोट पर आवाज लगा कर टीवी चैनल बदल सकेगा।
इसी तरह का एक समाधान आईओटी के जरिए किसी आम कार को स्मार्टकार में बदलने का है। इसके इस्तेमाल से कार से जुड़ी सारी जानकारी उपयोक्ता के मोबाइल पर उपलब्ध होगी जैसे कार में डीजल पेट्रोल कितना, या वह कितनी स्पीड पर चल रही है या किस इलाके में है। यही नहीं इस प्रौद्योगिकी में कार चाहे कहीं भी अपने स्मार्टफोन के जरिए उसे ‘लाक अनलाक’ किया जा सकता है।
अधिकारी ने कहा कि रिलायंस जियो की सेवाओं में टेलीफोनी एक हिस्सा भर है जबकि वह इससे इतर सेवाओं पर ध्यान देते हुए एक पूरा ‘डिजिटल इकोसिस्टम’यानी डिजिटल वातावरण बनाने की कोशिश कर रही है जहां उपयोक्ताओं को विभिन्न तरह की सेवाएं उपलब्ध हों।
उन्होंने कहा कि कंपनी की जियो मैग में 10 भाषाओं की 200 से अधिक पत्र पत्रिकाएं आनलाइन उपलब्ध हैं। यानी जियो के ग्राहक इन्हें अपने मोबाइल पर बिना किसी शुल्क के पढ़ सकते हैं।
इसी तरह जियो न्यूजपेपर में दस भाषाओं के 40 से अधिक समाचार पत्र हमेशा उपलब्ध रहते हैं। उपयोक्ता अपनी पसंदीदा जगह व भाषा का समाचार पत्र जब भी पढ़ सकता है। रिलायंस जियो ने इसके लिए सम्बध प्रकाशकों से गठजोड़ किया है। कंपनी फिलहाल 2017 के आखिर तक यह सेवा नि:शुल्क दे रही है।
कंपनी के अधिकारी ने हालांकि स्वीकार किया कि रिलायंस जियो की 4जी सेवाओं को फिलहाल केवल मुफ्त वायस काल के कारण चर्चा मिल रही है लेकिन उम्मीद है कि धीरे धीरे लोग यह समझेंगे कि वास्तव में जियो की सेवाएं इससे कहीं अलग हैं।
उल्लेखनीय है कि मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो ने 150000 करोड़ रुपये के निवेश से अपनी सेवाएं शुरू की हैं। कंपनी दिसंबर तक अपनी सारी सेवाएं मुफ्त देगी जिसमें वायस काल, वीडियो काल व डेटा सेवाएं शामिल है। शुल्क व्यवस्था अगले साल जनवरी से शुरू होगी।
अधिकारी ने कहा कि कंपनी की बहुत सी भावी प्रौद्योगिकियों पर इस समय काम चल रहा है। ये उचित समय व सम्बद्ध मंजूरियों के साथ बाजार में पेश की जाएंगी।
सेक्स एवं अपराध संबंधी समाचारों के लिए यहां क्लीक करें
18 साल का हो गया गूगल, जानें कुछ खास बातें
नेपाल के पूर्व गृहमंत्री की कार नदी में गिरी, कोई सुराग नही

काठमांडू । नेपाल के पूर्व गृहमंत्री व विदेश मंत्री माधव घिमिरे की कार रविवार को त्रिशुली नदी में गिर गई। कार में सवार उनकी मां, एक रिश्तेदार और पूर्व मंत्री के अंगरक्षक की मौत हो गई है, जबकि खुद पूर्व मंत्री और उनके दो छोटे भाई दुर्घटना के 8 घंटे के बाद भी लापता हो गए हैं।
कैसे हुआ हादसा
80 वर्षीया मां समेत परिवार के पांच सदस्यों के अलावा ड्राइवर और अंगरक्षक को लेकर मुक्तिनाथ का दर्शन कर लोट रहे थे तब ही रास्ते में गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से करीब तीन सौ मीटर नीचे त्रिशुली नदी में गिर गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय गाड़ी खुद पूर्व गृहमंत्री घिमिरे ही चला रहे थे। गाड़ी गिरने के क्रम में उनका ड्राइवर नीचे कूद कर जान बचाने में सफल रहा। जबकि बांकी सभी लोग नदी के तेज बहाव में डूब गए।
चल रहा तलाशी अभियान
कई घंटों की मशक्कत के बाद नेपाल पुलिस एक वृद्ध महिला सहित तीन शव ही ढूंढ पाई थी जबकि देर रात तक भी पूर्व गृहमंत्री और उनके दो सगे भाईयों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका। गाड़ी से कूद कर जान बचाने वाले ड्राइवर भी नेपाल पुलिस में ही कार्यरत है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।