
दिल्ली : हाईवे पर लूट के मामले में तीन अरेस्ट

10 रूपए के सिक्के को लेकर दुकानदार-ग्राहकों में संशय

जयपुर। प्रदेशभर में दस रूपए के सिक्के को लेकर एक अजीब संशय बना हुआ है। ऑटो चालकों से लेकर दुकानदार तक कोई भी अपने ग्राहक से दस रूपए का सिक्का लेने को तैयार नहीं है। यंहा तक कि दस रूपए का नोट न होने की स्थिति में कई ग्राहकों को तो सामान तक छोडऩा पड़ता है।
‘बेवॉच’ में ‘मेरे ‘कैरेक्टर’ से नफरत करेंगे लोग: प्रियंका चोपड़ा

न्यूयॉर्क। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक छा चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि ‘बेवॉच’ देखकर लोग उनसे नफरत करेंगे। प्रियंका चोपड़ा ने ऐसा इसलिए कहा हैं क्योंकि बेवॉच में उनका कैरेक्टर ही कुछ ऐसा होगा।
प्रियंका इन दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में काम कर रही हैं। फिल्म में प्रियंका निगेटिव रोल निभा रही हैं। यह फिल्म 90 के दशक की लोकप्रिय टीवी सीरीज बेवॉच पर आधारित है। फिल्म में प्रियंका विक्टोरिया लीड्स की भूमिका निभा रही हैं।
प्रियंका ने कहा कि लोग फिल्म ‘बेवॉच’ में उनके कैरेक्टर से नफरत करेंगे। फिल्म में ड्वेन जॉनसन एवं जैक इफ्रोन अहम किरदार निभा रहे हैं। प्रियंका ने कहा, ‘मैं बहुत बुरी और घटिया बनी हूं। अमेरिका मुझसे नफरत करेगा। जैक एंड द रॉक? मैं उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार करती हूं और वे लोगों के चैंपियन और राजकुमार की तरह हैं और यह कतई मजेदार नहीं होगा।’
जानें अपना बुधवार का राशिफल और शुभ संयोग

