Home Blog Page 5273

सनी लियोनी नहीं चाहतीं भारत में रिलीज हो उनपर बनी डॉक्यूमेंट्री

Sunny Leoni who did not want to release a documentary on India
Sunny Leoni who did not want to release a documentary on India

मुंबई। पोर्न अभिनेत्री से बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सनी लियोनी अपने जीवन पर बनी आगामी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘मोस्टली सनी’ की भारत में रिलीज के खिलाफ हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यह उनकी कहानी के साथ न्याय नहीं करती।

‘मोस्टली सनी’ सनी के जीवन के सफर को दिखाती है। यह कनाडा के ओंटारियो प्रांत के सर्निया शहर में एक रूढ़िवादी सिख परिवार में जन्मी करनजीत कौर वोहरा (सनी) के बचपन से लेकर लॉस एंजिलिस तक के उनके सफर, उनके दुनिया के सबसे बड़े वयस्क फिल्मों के स्टारों में शामिल होने से लेकर बॉलीवुड में मुख्यधारा की फिल्मों में उनके करियर शुरू करने की कहानी बयां करती है।

सनी ने कहा कि वह नहीं चाहती कि फिल्म भारत में रिलीज हो क्योंकि यह उनके जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री से कहीं ज्यादा ‘किसी और के विचार’ को दिखाती है।

उन्होंने एक खास साक्षात्कार में कहा, ‘मैं उम्मीद करती हूं कि यह भारत में रिलीज ना हो। क्योंकि यह मेरी कहानी नहीं है। यह किसी और का विचार, किसी और की दृष्टि है। आपके जीवन की कहानी बयां करने का अधिकार आप के अलावा किसी और को नहीं है।’ दिलीप मेहता द्वारा निर्देशित इस डॉक्यूमेंट्री का हाल में टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव में प्रीमियर हुआ था। सनी किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त होने की बात कहकर उसमें शामिल नहीं हुई थी।

ससुराल वालों को नशीला पदार्थ पिलाकर दुल्हन कीमती सामान समेत रफूचक्कर

bride runaway with valuables within 4 days of marriage
bride runaway with valuables within 4 days of marriage

एटा/कासगंज। कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र के गांव नगला टीका में चार दिन पूर्व लाई गई दुल्हन ने ससुराल वालों को चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया और कीमती सामान लेकर फरार हो गई।

एक फरवरी को पेश हो सकता है आम बजट, आज कैबिनेट मीटिंग में लग सकती है मुहर

February can be a union budget
February can be a union budget

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आज होने वाली बैठक में आम बजट पर फैसला किया जा सकता है। अब तक आम बजट फरवरी के आखिरी दिन पेश होता रहा है लेकिन इस बार एक फरवरी को पेश हो सकता है । सरकार रेलवे बजट को भी आम बजट में मिलाने पर विचार कर रही है। अब अलग से रेल बजट पेश नहीं किया जायेगा। इन सभी मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में विचार कर निर्णय लिये जाने की संभावना है।

बजट में विभिन्न मंत्रालयों के खर्च को योजना और गैर-योजना बजट के तौर पर दिखाये जाने की व्यवस्था को भी समाप्त किये जाने का प्रस्ताव है। इस पर भी बैठक में निर्णय लिया जा सकता है। सरकार का इरादा समूची बजट प्रक्रिया को एक अप्रैल को नया वित्त वर्ष शुरू होने से पहले पूरी करने का है, ताकि बजट प्रस्तावों को नया वित्त वर्ष शुरू होने के साथ ही अमल में लाया जा सके।

यही वजह है कि बजट बनाने की पूरी प्रक्रिया को समय से पहले शुरू किया जा रहा है और फरवरी अंत के बजाय फरवरी के पहले दिन बजट पेश करने का फैसला किया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक सरकार संसद का बजट सत्र 25 जनवरी 2017 से पहले बुला सकती है। एक फरवरी को आम बजट पेश करने से एक दो दिन पहले आर्थिक समीक्षा पेश की जा सकती है। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के अग्रिम अनुमान आंकड़े अब फरवरी के बजाय सात जनवरी को पेश किये जा सकते हैं। विभिन्न मंत्रालय अब व्यय की मध्यवर्षीय समीक्षा 15 नवंबर तक पूरी कर सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि इसके पीछे मकसद पूरी बजट प्रक्रिया को 24 मार्च से पहले समाप्त करना है। विनियोग विधेयक और वित्त विधेयक सहित पूरा बजट संसद में 24 मार्च से पहले पारित कराने की योजना है।

मर्सिडीज के ड्राइवर रोसबर्ग ने सिंगापुर ग्रां प्री का खिताब जीता

Mercedes driver Nico Rosberg wins Singapore Grand Prix
Mercedes driver Nico Rosberg wins Singapore Grand Prix

सिंगापुर। मर्सिडीज के ड्राइवर निको रोसबर्ग ने सिंगापुर ग्रां प्री का खिताब जीत लिया है। रोसबर्ग ने एक घंटा 55 मिनट और 48 सेकेंड के साथ यह रेस अपने नाम की।

एम्स में हुआ आसाराम बापू का स्वास्थ्य परीक्षण

asaram Bapu's health check-up at AIIMS delhi
asaram Bapu’s health check-up at AIIMS delhi

जोधपुर। अपने ही गुरुकुल की नाबालिग छात्रा से यौन शोषण के आरोपी आसाराम का सोमवार दोपहर में दिल्ली एम्स में स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया।