Home Blog Page 5307

पिता और बेटी लिव इन रिलेशनशिप में, बेटे उतारा मौत के घाट

son kills his father and sister in compromising position in kanpur live in relationship
son kills his father and sister in compromising position in kanpur live in relationship

कानपुर¡ नौबस्ता थानाक्षेत्र में रिश्ते को कलकिंत करने वाली घटना सामने आयी है। बाप-बेटी को आपत्तिजनक अवस्था में देखकर बेटे ने दोनों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

इस तरह फंसाते थे माउंट आबू थानाधिकारी और पत्रकार के साथ के सहआरोपी रईसों को

mount abu police station
mount abu police station

सबगुरु न्यूज-जोधपुर/सिरोही/माउण्ट आबू। जोधपुर आईजी हवासिंह घूमरिया ने माउण्ट आबू के थानाधिकारी और जोधपुर मे पेशे से पत्रकार् डिफेंस कॉलोनी तथा फन वर्ल्ड के पास निवासी पत्रकार मोइनुल हक के साथ मिलकर माउण्ट आबू के व्यापारी को फंसाकर पैसा ऐंठने वाले गैंग के लोगों की हरकतों को खुलासा किया।

जिस थाने में थे थानेदार उसी में बने नामजद आरोपी, सीसीटीवी ने खोली थानेदार की पोल

mt sho ramchandrasingh
mt sho ramchandrasingh

संशोधित..सबगुरु न्यूज-जोधपुर/ पाली/ सिरोही/ माउण्ट आबू। माउण्ट आबू में एक व्यापारी को महिला के माध्यम से फंसाकर उससे 35-40 लाख रुपये की वसूली करने के मामले में माउण्ट आबू के निवर्तमान थानेदार रामचंद्रसिंह समेत अन्य के खिलाफ माउण्ट आबू थाने में ही शुक्रवार को आईजी हवासिंह घूमरिया के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले की जांच पाली एएसपी जयपाल यादव को सौंपने के आदेश दिए गए हैं। यादव सिरोही डीएसपी भी रह चुके है।

कार में से बोलीं कैटरीना, ‘पहले मीडिया को हटाओ, फिर मैं…

katrina kaif has refused to interact with media
katrina kaif has refused to interact with media

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ रणवीर कपूर से ब्रेकअप के बाद एक बार फिर चर्चा में बनी हुई है। लेकिन हाल ही में उन्‍होंने कुछ ऐसा किया जिसकी किसी को उम्‍मीद नहीं थी। बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर उन्‍होंने कुछ ऐसा किया जिसने मीडियाकर्मियों को हैरान कर दिया।

दरअसल कैटरीना को मुंबई से लंदन के लिए रवाना होना था। ऐसे में मीडियाकर्मी मुंबई एयरपोर्ट पर कैटरीना का इंतजार कर रहे थे। कैटरीना जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंची उन्‍होंने देखा के मीडिया के लोग उनका इंतजार कर रहे हैं। उन्‍हें देखते ही कैटरीना ने अपने सिक्‍योरिटी गार्ड्स से कहा कि वे तब तक कार से बाहर नहीं आयेंगी जब तक मीडिया के लोग वहां से चले नहीं जाते।

कैटरीना की टीम ने उन्‍हें समझाने की कोशिश की उनकी फ्लाइट मिस हो सकती है। लेकिन कैटरीना इस बात पर अड़ गई और कहा कि पहले मीडिया को यहां से हटाओ तब ही वे बाहर कदम रखेंगी। इसके बाद कुछ मीडिया पर्सन के चले जाने के बाद वो कार से निकली। वहां कुछ मीडियाकर्मी मौजूद थे लेकिन कैटरीना ने उनको इग्नोर किया और एयरपोर्ट के अंदर चली गई।

ऐसा कहा जा रहा है कि हाल ही में उनकी रिलीज हुई फिल्‍म ‘बार बार देखो’ से उन्‍हें काफी उम्‍मीदें थी लेकिन फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई। इसलिए वो परेशान है।

क्रिकेट जगत में पसंदीदा कप्तानों में से एक हैं कोहली: गांगुली

0
Kohli are among the favorite captains in world cricket by Ganguly
Kohli are among the favorite captains in world cricket by Ganguly

कोलकाता। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एवं दिग्गज बल्लेबाज सौरभ गांगुली ने गुरुवार को मौजूदा भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली की जमकर सराहना की और कहा कि कोहली क्रिकेट जगत में उनके पसंदीदा कप्तानों में से एक हैं। एक इस्पात कंपनी के साथ अपने अनुबंध के 10 साल पूरे होने पर आयोजित एक समारोह में गांगुली ने कहा, “इस समय विराट मेरे पसंदीदा कप्तान हैं।”

गांगुली ने कहा, “वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। अब तक अपने छोटे से करियर में उन्होंने देश के लिए करिश्माई काम किए हैं। उनके खेलने का अंदाज़ बेहद ही शानदार है। वह जब भी मैदान पर उतरते हैं तो मुझे वह एक ऐसे खिलाड़ी नजर आते हैं जो अपनी तन्मयता, जुझारू प्रवृत्ति और जीत की भूख से भारतीय क्रिकेट के स्तर को ऊंचा उठाने उतरते हैं।”

कप्तानी में आक्रामकता की नई परिभाषा रचने वाले गांगुली ने आगे कहा, “जब वह बल्लेबाजी करने उतरते हैं या भारत की कमान संभालते हैं तो इसे आप उनके चेहरे पर स्पष्ट तौर पर देख सकते हैं। वह हमेशा सर्वश्रेष्ठ करना चाहते हैं। इस समय देश को उनकी बेहद जरूरत है और मेरे खयाल से वह भारतीय क्रिकेट में नया नगीना हैं।”

कोहली ने कप्तानी संभालने के बाद से सात टेस्ट मैच जीते हैं, जिसमें हाल ही में वेस्टइंडीज पर भारतीय टीम की भारी जीत शामिल है। वेस्टइंडीज दौरे के दौरान ही कोहली विदेशी धरती पर टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के पहले कप्तान भी बने।

भारत को अब घरेलू धरती पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट और पांच अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलनी है। श्रृंखला का पहला टेस्ट अगले गुरुवार (22 सितंबर) को कानपुर में शुरू होगा।

गांगुली ने कहा, “न्यूजीलैंड इस समय इंग्लैंड के बाद दुनिया की संभवत: दूसरी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम है। वहीं भारत घरेलू मैदान पर लगभग अपराजेय है। सभी इसे जानते हैं, यहां तक कि न्यूजीलैंड भी। कानपुर के बाद दूसरा टेस्ट यहां ईडन गार्डन में होगा और यहां इस समय माहौल टेस्ट के बिल्कुल अनुकूल है।”

गांगुली ने बताया कि 30 सितंबर से होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए ईडन की पिच तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा, “ईडन की पिच तब तक तैयार हो जाएगी। पिछले दो दिनों से अच्छी धूप खिली रही है। पिच तैयार करने के लिए अभी भी काफी समय है। पिछली बार विश्व कप के दौरान हमने बरमुडा घास का इस्तेमाल किया था, क्योंकि यह तेजी से बढ़ती है।”

गौरतलब है कि भारतीय टेस्ट टीम में शामिल विकेटकीपर रिद्धिमाना साहा 2007 में गांगुली के आखिरी मैच के बाद ईडन में खेलने वाले पहले बंगाली खिलाड़ी होंगे।

गांगुली ने इस पर कहा कि वह चाहते हैं कि बंगाल के दोनों खिलाड़ी साहा और मोहम्मद समी भारत के लिए कम से कम 100 टेस्ट खेलें। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दीं।