Home Blog Page 5306

बुरे ऋणों के चलते घटी बैंकों की कमाई : अरुण जेटली

Banks profits down due to provisioning for bad loans : Arun Jaitley
Banks profits down due to provisioning for bad loans : Arun Jaitley

नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में सरकारी बैंकों का मुनाफा कुल मिलाकर 35,000 करोड़ रुपए रहा है, लेकिन बुरे ऋणों के कारण उनकी कमाई घटकर महज 222 करोड़ रुपए रह गई है।

डेविस कप : फेरर ने साकेत को हराया, स्पेन को 2-0 की बढ़त

Davis Cup: david Ferrer beat Saketh Myneni in straight sets to give Spain 2-0 lead
Davis Cup: david Ferrer beat Saketh Myneni in straight sets to give Spain 2-0 lead

नई दिल्ली। डेविस कप के पहले मुकाबले में फिलिसियानो लोपेज के हाथों रामकुमार रामनाथन की हार के बाद दूसरे मुकाबले में डेविड फेरर ने साकेत माइनेनी को हराकर स्पेन को 2-0 से आगे कर दिया। फेरर ने साकेत को 1 घंटे 28 मिनट तक चले मुकाबले में सिधे सेटों में 6-1,6-2,6-1 से हराया।

दिल्ली: नशे में धुत कार चालक ने चार को कुचला, 2 की मौके पर मौत

0
delhi in drunken driver crushed 4 people two killed
delhi in drunken driver crushed 4 people two killed

नई दिल्ली। राजधानी में अपराध दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे है। एक नशे में धुत कार चालक ने चार लोगों को कुचल देने का मामला सामने आया है। यह हादसा दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में गुरूवार को हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।

घायलों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां एक घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद लोगों ने आरोपी कार चालक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, गुरूवार रात 11 बजे मंगोलपुरी के मछली मार्केट में स्थानीय लोग खरीदारी कर रहे थे। इसी दौरान सुल्तानपुरी की ओर जा रही ईको कार अनियंत्रित होकर चार लोगों को टक्कर मारते हुए एक नाले के दीवार से टकराकर रुक गई।

लोगों ने कार से उतर कर भाग रहे चालक को दबोच कर खुब पिटाई की और बाद में पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
जहां दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मरने वाले एक युवक की पहचान ए ब्लॉक सुल्तानपुरी निवासी रोशन (19) के रूप में हुई। जबकि 30 वर्षीय दूसरे युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

वहीं, घायलों की पहचान सुल्तानपुरी निवासी घनश्याम (43) और मदनलाल (44) के रूप में हुई है। घनश्याम की हालत नाजुक बनी हुई है। चालक की पहचान सुल्तानपुरी निवासी रवि के रूप में हुई है। मेडिकल जांच में रवि के शराब पीने की पुष्टि हुई है। घटना के समय वह तीन दोस्तों के साथ पार्टी कर सुल्तानपुरी जा रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को रोहण का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिवार वालों को सौंप दिया है।

लोग भारत को बलात्कार की भूमि कहते हैं तो दुख होता है: अमिताभ

India is the land of rape is so sad by Amitabh
India is the land of rape is so sad by Amitabh

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि जब वह विदेश जाते हैं और वहां लोग भारत को बलात्कारों की भूमि कहते हैं तो उन्हें बहुत दुख होता है।

बिग बी ने अपनी नई फिल्म ‘पिंक’ में एक वकील की भूमिका अदा की है। उन्होंने कहा कि भारतीयों को मिलकर काम करना चाहिए ताकि देश को पहली दुनिया का राष्ट्र बनाया जा सके।

अमिताभ ने फिल्म के एक पत्रकार सम्मेलन में कहा, ‘जब आप विदेश जाते हैं और लोग कहते हैं, ‘आप भारत से हैं, जो बलात्कारों की भूमि है’ तो काफी शर्मिंदगी होती है। मैं चाहता हूं कि वह स्थिति दूर हो। मुझे उस समय अच्छा नहीं लगता जब लोग हमें तीसरी दुनिया का देश या विकासशील देश कहते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हम सबको भारत को पहली दुनिया का देश, एक विकसित देश, बनाने के लिए काम करना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि देश का हर हिस्सा महिलाओं के लिए सुरक्षित होना चाहिए।

बिग बी ने कहा, ‘मुंबई दिल्ली से ज्यादा सुरक्षित है या इसका उलटा, हमें ऐसा नहीं कहना चाहिए। हम एक देश हैं और हर हिस्से में महिलाएं सुरक्षित होनी चाहिए। अगर कोई घटना दिल्ली में होती है तो पूरे देश को खराब लगता है और वह चिंतित होता है। यह मामला पूरे देश या सार्वभौमिक है।’ ‘पिंक’ के निर्माता सुजीत सरकार हैं जबकि इसका निर्देशन अनिरूद्ध राय चौधरी ने किया है। इसमें तापसी पन्नू, कृति कुलहरी, अंगद बेदी और पीयूष मिश्रा ने भी अभिनय किया है।

फिल्म के एक प्रमुख दृश्य में तापसी के किरदार से अमिताभ सवाल करते हैं कि क्या वह कुंवारी है या नहीं? अमिताभ का मानना है कि इस फिल्म में जो विषय उठाया गया है, वह कई वर्षों से चर्चा का विषय है। -एजेंसी

रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे को मिला अर्जुन पुरस्कार

Rohit Sharma and Ajinkya Rahane conferred with the Arjuna Award
Rohit Sharma and Ajinkya Rahane conferred with the Arjuna Award

नई दिल्ली। युवा मामलों एवं खेल राज्यमंत्री विजय गोयल ने आज यहां क्रिकेटर रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया है। रोहित शर्मा को वर्ष 2015 और अजिंक्य रहाणे को वर्ष 2016 के लिये अर्जुन पुरस्कार दिए गए हैं।