Home Blog Page 5561

उप्र में स्वतंत्रता दिवस की धूम, राजभवन पर राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

uttar pradesh governor ram naik
uttar pradesh governor ram naik hoists the national flag at raj bhawan lucknow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की धूम है। सूबे के संवैधानिक मुखिया राज्यपाल राम नाईक ने सुबह आठ बजे राजभवन पर तिरंगा फहराया। राजधानी लखनऊ समेत राज्य के सभी हिस्सों में लोग आजादी के जश्न में डूबे हुए हैं।

राजधानी जयपुर में राजभवन, पीएचक्यू सहित सभी जगह हुआ ध्वजारोहण

governor kalyan singh hoists the national flag at raj bhawan jaipur
governor kalyan singh hoists the national flag at raj bhawan jaipur

जयपुर। राजधानी जयपुर समेत राज्य में सोमवार को 70 वें स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी ने दिल्ली में किया ध्वजारोहण

CM Arvind kejriwal hoists the national flag in delhi
CM Arvind kejriwal hoists the national flag in delhi

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा के जवान, एनसीसी और स्कूल के छात्रों से सलामी ली।

मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपल्बिधियों को जिक्र किया। इसके साथ ही दिल्ली के स्कूलों में हाल ही में शुरू की गई पेरेंट्स मीटिंग का भी जिक्र किया।

केजरीवाल ने कहा कि आप सबने देखा पिछले महीने दिल्ली भर में हर सरकारी स्कूल में पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग हुई| इस दौरान टीचर्स कह रही थी कि इतनी लंबी लाइन तो किताबें कपड़े बंटने पर भी नहीं लगी, जितनी पीटीएम में देखने को मिली।

केजरीवाल के मुताबिक अगर सरकार ज्यादा पैसा गरीबों और मिडल क्लास की जेबों में डालेगी, तो अर्थ व्यवस्था में सुधार आएगा। उन्होंने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने एक बार फिर दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने का जिक्र किया।

इसके अलावा उन्होंने सवाल किया कि दिल्लीवासियों की वोट की कीमत महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और दूसरे राज्यों से कम क्यों है? दिल्लीवालों को अपना विधायक, मुख्यमंत्री चुनने का अधिकार है लेकिन चुने हुए नुमाइंदो कों सरकार चलाने का अधिकार क्यों नहीं है?

rahul gandhi hoists the national flag first time in delhi
rahul gandhi hoists the national flag first time in delhi

राहुल गांधी ने पहली बार कांग्रेस मुख्यालय पर झंडा फहराया

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को ने पहली बार पार्टी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया। राहुल गांधी ने तीन वर्ष पहले पार्टी उपाध्यक्ष का पद संभाला था।

दसअसल कांग्रेस मुख्यालय में आमतौर पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ही झंडा फहराती रही हैं, लेकिन रविवार सुबह सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद डाक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इसलिए राहुल गांधी ने सोनिया गांधी की जगह झंडा फहराया।

हालांकि कांग्रेस समर्थकों का यह भी कहना है कि राहुल धीरे-धीरे पार्टी का कामकाजी अपने हाथों में ले रहे हैं यह उसी की एक झलक है।

jung

उपराज्यपाल ने राजनिवास में ध्वजारोहण किया

दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने 70 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ राजनिवास पर झंडा फहराया और गार्ड ऑफ ओनर की सलामी ली।

उपराज्यपाल ने इस दौरान अधिकारियों बधाई दी और कहा कि हर किसी को निश्चित रूप से संविधान में निर्दिष्ट आदर्शों के अनुरूप आचरण करना चाहिए। उन्होंने एकता, सहिष्णुता और समाज के सभी तबकों के बीच पारस्परिक आदर के प्रचार की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा आइए हम सभी और अधिक ईमानदारी, समर्पण और सच्चाई के साथ देश की सेवा करने के अपने संकल्प को फिर से दोहराएं। हमें निश्चित रूप से संविधान में प्रदत्त आदर्शों के अनुरूप आचरण करना चाहिए।

आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन की नीति फायदे वाली : मूडीज

Raghuram Rajan
RBI should continue with Governor Raghuram Rajan’s policies on inflation : Moody’s

मुंबई। आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन की मुद्रास्फीति पर सख्त नियंत्रण की नीति से फायदा हुआ है और रिजर्व बैंक को आने वाले दिनों में इसी नीति और संवाद को जारी रखना चाहिए। यह बात आज मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने कही।

काश! भारत को भी गांधी के शरीर में लिंकन मिल जाते

happy 70th independence day india
happy 70th independence day india

यह ‘काश’ देश की उस त्रासदी से जुड़ा है, जो भारत विभाजन की विभीषिका का श्याम पन्ना है। भारत का विभाजन हुआ यह सभी ने देखा, कहा जाता है कि नियति ही उस दिन की ऐसी थी, पहले से सब कुछ तय था।