
भारत में 4.7 करोड़ लोगों ने फीफा यू-17 विश्व कप देखा

अस्थमा को काबू में रखेगा पहनने वाला यंत्र

न्यूयार्क। शोधकर्ताओं ने ग्रैफीन-आधारित सेंसर का निर्माण किया है, जो फेफड़ों में सूजन का पता लगा सकता है। यह अस्थमा को काबू में रखने के लिए पहनने योग्य यंत्र बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
शॉन मेंडिस ने एमटीवी म्यूजिक अवॉर्ड्स में 3 पुरस्कार जीते

लंदन। गायक शॉन मेंडिस ने 2017 के एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवॉर्ड्स (ईएमए) में तीन पुरस्कार जीते हैं। मेंडिस को इस शो में पांच नामांकन मिले थे और उन्होंने सर्वश्रेष्ठ कलाकार, प्रशंसक और गीत ‘देयर्स नथिंग होल्डिन मी बैक’ के पुरस्कार से नवाजा गया।
खंडवा में पेट्रोल पंप कम्रियों से दिन-दहाड़े 18 लाख रुपए की लूट

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में सोमवार सुबह पेट्रोल पंप मालिक के दो कर्मचारियों से अज्ञात बदमाशों ने 18 लाख रुपए लूट लिए। नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) शेष नारायण तिवारी ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे पेट्रोल पंप मालिक मुक्ति लाल के दो कर्मचारी मुश्ताक और सईद मोटर साइकिल से 18 लाख रुपए बैंक में जमा करने जा रहे थे, तभी बुधवारा बाजार क्षेत्र में मोटर साइकिल से आए दो बदमाशों ने उनका नोटों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
अगर डायबिटीज से रहना हैं दूर तो इसका सेवन जरूर करें

सबगुरु न्यूज़: सब्जियां हमारी सेहत के लिए कितनी गुणकारी हैं यह सब जानते हैं लेकिन इसके क्या फायदे होते हैं ये बहुत कम लोगों को पता होता है। तो आज हम भिंडी की सब्जी के बारे में बताएंगे। भिंडी कुछ लोगों को पसंद होती है लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें पसंद नहीं होती।
देसी घी खाएंगे तो खुद इसके फ़ायदे जान जाएंगे
आज हम आपको भिंडी खाने के फायदे के बारे में बताएंगे और हमें उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद जो लोग भिंडी की सब्जी खाते होंगे वो तो इसे हमेशा खाने की कोशिश करेंगे और जो नहीं खाते होंगे वो इसे खाना शुरू कर देंगे।
क्या आप भी खाना पैक करने के लिए फॉयल का यूज़…
भिंडी डायबिटीज के इलाज में उपयोगी होती है। इसमें फाइबर की प्रचुरता होती है। जिसकी वजह से यह डायबिटीज के इलाज में उपयोगी होती है। इसकी सब्जी खाने की जगह आप दो भिंडी लें के दोनों सिरों को काटकर उसे एक गिलास पानी में डालकर रात भर रख दें। सुबह उठकर भिंडी निकालकर इस पानी को पिएं। इस पानी से शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ेगी और ब्लड शुगर नियंत्रण में रहेगा।
लीची और शहद के ये फायदे जानकर चौक जाएंगे आप
भिंडी में विटामिन के भरपूर मात्रा में पाया जाता है, ये विटामिन रक्त संचार को सुचारू रूप से बनाये रखता है। भिंडी खाने से शरीर में विटामिन के की मात्रा संतुलित रहती है, जिससे रक्त के थक्के नहीं बनते।