
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बहाल करने पर सर्वोच्च न्यायालय को धन्यवाद दिया है। न्यायालय के फैसले के बाद राहुल गांधी, रणदीप सुरजेवाला, विवेक तन्खा, गुलाम नबी आजाद समेत तमाम कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।