
रोम। इटली में दो ट्रेनों की आमने-सामने हुई टक्कर में 27 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना उस समय हुई जब तटीय शहरों बारलेटा और बारी के बीच एक ही ट्रैक पर दोनों ट्रेनें आमने-सामने आ गईं। एंड्रिया शहर के पास हुई इस दुर्घटना के बाद आपात सेवा कर्मी ट्रेन के डिब्बों से लोगों को निकालने में लगे हैं।