
हिसार। हरियाणा में फतेहाबाद जिले के रतिया उपमंडल के जिस ‘गंदा’ गांव का नाम बदलने की कवायद प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर चल रही है उसे यह नाम लगभग 85 साल पहले अंग्रेजों ने दिया था।

हिसार। हरियाणा में फतेहाबाद जिले के रतिया उपमंडल के जिस ‘गंदा’ गांव का नाम बदलने की कवायद प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर चल रही है उसे यह नाम लगभग 85 साल पहले अंग्रेजों ने दिया था।

रामगढ़। जब खुद का पेट न भरता हो तो नवजात बच्चे की परवरिश बेचारी मां कैसे करे। नतीजा हालात के आगे मजबूर होकर एक मां ने 1500 रुपए में अपने बच्चे को बेच दिया।

सहारनपुर। बेटी का प्रेम विवाह करना परिजनों को रास नहीं आया। दामाद पर तलवार से हमला कर घायल किया गया और पत्नी को तलाक देकर 10 लाख देने को धमकाया गया। युवक को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में ले जाया गया। जिसने ससुर व तीन सालों के खिलाफ थाना सदर बाजार मुकदमा दर्ज कराया।

नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मामले में मंगलवार को अपना फैसला सुनाते हुए पटियाला हाउस कोर्ट के फैसले को निरस्त कर दिया है। अदालत के इस फैसले से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया और उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत सभी आरोपियों को राहत मिली है।

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायाल ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं अन्य आप नेताओं के खिलाफ दर्ज कराए गए मानहानि मामले में सुनवाई की। इस मामले में केजरीवाल व अन्य आरोपियों का दावा है कि उन्होंने जेटली के खिलाफ मानहानिकारक कोई बयान नहीं दिया था।