
मुंबई। इस्लामिक धर्म गुरू जाकिर नाईक को सोमवार की सुबह भारत आना था, पर वह नहीं आया। इस बात को लेकर रहस्य गहराता जा रहा है कि वह भारत आएगा भी या नहीं! इसी क्रम में पता चला है कि उसके संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) ने मंगलवार को मुंबई में होने वाली प्रेस वार्ता को रद्द कर दिया है।