online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
देश में समान नागरिक संहिता को लेकर लंबे समय से बहस चल रही है। इस बीच केंद्र सरकार ने एकाएक बड़ा कदम उठाते हुए विधि आयोग से इसे लागू करने को लेकर आ रही दिक्कतों की पड़ताल करने के लिए कहा है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब किसी सरकार ने आयोग से इस तरह की रिपोर्ट मांगी है।
Lucknow: Muslim women allowed entry for the first time in aishbagh eidgah
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को पांच हजार मुस्लिम महिलाओं ने ईद की नमाज अदा की। ऐशबाग के तैय्यब हाल में होने वाली नमाज के लिए विशेष इंतजाम थेे।
13 killed and 40 injured as tractor trolley, trailer accident in bhilwara
भीलवाडा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में बुधवार देर रात भीषण सडक हादसे में 13 लोगो की मौत हो गई तथा 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
यह हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई टक्कर से घटित हुआ। हादसे में ट्रेलर चालक की भी मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शवों को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि भीम मार्ग पर मावला चौराहे के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की कई लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। तथा शव सडक पर बिखर गए। अस्पताल में भर्ती घायलों में से 7 की हालत गंभीर है। कुछ लोगों को अजमेर भी रेफर किया गया है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। गम्भीर घायलों को जिला मुख्यालय के लिए रैफर कर दिया गया।
सबगुरु न्यूज-सिरोही।सिरोही के निकट वेरविलपुर क्षेत्र में गुरूवार सुबह एम् आर ट्रेवल्स की जिस बस के यात्रियों की मौत हुई उस ट्रेवल्स को ये भी नहीं पता कि उसकी बस में कौन कौन सवार था।