Home Blog Page 5865

हिलेरी बोलीं, अमरीकी राष्ट्रपति बनने के लिए अयोग्य है डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump unqualified to be US commander in chief : hillary clinton
Donald Trump unqualified to be US commander in chief : hillary clinton

वाशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिटन ने अपने प्रतिद्वंद्वी और रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर हमला बोलते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप हमारे राष्ट्रपति और कमांडर-इन-चीफ बनने के लिए अयोग्य और स्वाभाविक तौर पर अनुपयुक्त हैं।

एचआरडी अलविदा, स्मृति ने संभाला कपड़ा मंत्रालय

HRD Goodbye, Smriti Irani takes charge of Textiles
HRD Goodbye, Smriti Irani takes charge of Textiles

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को हुए कैबिनेट विस्तार एवं फेरबदल में स्मृति ईरानी से मानव संसाधन विकास मंत्रालय वापस लेकर कपड़ा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है।

जज के आइडिया से फिर मिले तलाक ले रहे दम्पती

madhya pradesh : saree in court saves a marriage of khargone couple
madhya pradesh : saree in court saves a marriage of khargone couple

खरगोन। प्रदेश के खरगोन जिले में जज के आइडिया से तलाक की नौबत तक पहुंचे पति-पत्नी का रिश्ता टूटने से बच गया। कोर्ट में 8 माह से चल रहे तलाक के केस में बुधवार को रोमांचक मोड़ उस समय आया, जब पति ने अपनी पत्नी को मनपसंद साड़ी दिलाते हुए कहा कि तुम इस साड़ी में खूबसूरत लगोगी। यह सुनते ही पत्नी का सारा गुस्सा हवा हो गया और खुशी से वह पति के साथ चली गई।

जानकारी के अनुसार, जिले के संजयनगर में रहने वाले वाले दंपति संजू सोनी की रानी के साथ करीब तीन साल पहने शादी हुई, लेकिन 8 महीने के बाद ही उनके रिश्तों में दरार आ गई, जिसके चलते रानी अपने मां के घर चली गई। कई दिनों तक पति उसे लेने नहीं आया, तो उसने कोर्ट में तलाक से साथ भरण- पोषण का आवेदन दिया। रानू का आरोप था कि उसका पति उन्हें बिलकुल भी समय नहीं देता है। शादी के बाद से ही उसे न तो कोई तोहफा दिया गया और न ही पति ने कभी तारीफ की।

तलाक के इस मामले को न्यायाधीश दीपक चौधरी ने मीडिएशन के लिए सीजेएम कोर्ट में भेज दिया। यहां सीजेएम कोर्ट में मामला आने के बाद जज गंगाचरण दुबे ने पति संजू सोनी को आदेश दिया कि वो पत्नी के लिए साड़ी लेकर आए। जज के कहने पर संजू साड़ी लेकर आया, लेकिन रानू को वो पसंद नहीं आई। इस पर जज ने निर्देश दिए कि संजू पत्नी को बाजार ले जाए और उसे उसकी पसंद की साड़ी दिलाए।

निर्देश के अनुसार दंपति मार्केट से साथ में साड़ी लेकर आए, इसके बाद कोर्ट मंी जज गंगाचरण दुबे के सामने संजू ने रानू को साड़ी दी और उसकी तारीफ करते हुए कहा कि तुम ये साड़ी पहनोगी तो बला की खूबसूरत लगोगी। यह सुनते ही पत्नी खुश हो गई और पति के साथ झगड़ा खत्म हो गया, जिसके बाद पत्नी खुशी- खुशी वापस अपने पति के घर लौटने को राजी हो गई है।

लीबिया में अगवा भारतीय जोसफ चार माह बाद होगा रिहा

 kerala's regi Joseph abducted libya, released after four months
kerala’s regi Joseph abducted libya, released after four months

नई दिल्ली। लीबिया में चार माह पूर्व अगवा किए गए भारतीय इंजीनियर रेगी जोसफ की जल्द रिहाई होगी। केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इसकी जानकारी ट्वीटर पर दी। रिहा होने वाला भारतीय जोसफ केरल के कोझिकोड जिले का रहने वाला है।

विक्षिप्त महिला की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या

mentally challenged woman gangraped and murdered in malda
mentally challenged woman gangraped and murdered in malda

मालदा। मालदा शहर के 30 किमी दूर कालियाचक थाने की पंचानंदपुर दो नंबर ग्राम पंचायत के आजगुबिटोला गांव में एक विक्षिप्त महिला के साथ सामूहिक बलात्कार कर उसकी निर्ममतापूर्वक हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।