Home Blog Page 5879

सुप्रीम कोर्ट ने डीजल गाड़ियों पर प्रतिबंध मामले में फैसला सुरक्षित रखा

Supreme Court reserves order on petition against ban on diesel vehicles
Supreme Court reserves order on petition against ban on diesel vehicles

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एनसीआर में 2000 सीसी या उससे अधिक क्षमता वाली डीजल गाड़ियों की बिक्री पर लगा प्रतिबंध हटाने से सम्बंधित मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

गीतकार नहीं निर्देशक बनना चाहते थे भरत व्यास

Bharat Vyas wanted director, not songwriter
Bharat Vyas wanted director, not songwriter

मुंबई। हिन्दी सिनेमा जगत में भरत व्यास को एक ऐसे गीतकार के तौर पर याद किया जाता है जिन्होंने भक्ति रस से परिपूर्ण गीत के जरिये श्रोताओं को भावविभोर किया है।

यवतमाल : स्कूल में बच्चियों से यौन शोषण, प्राचार्य पास्को एक्ट के तहत अरेस्ट

yavatmal molestation case school management committee head arrested
yavatmal molestation case school management committee head arrested

मुंबई। महाराष्ट्र के यवतमाल में जवाहरलाल दर्डा एजुकेशन सोसायटी संचालित स्कूल में बच्चियों के यौन शोषण के मामले ने जहां तूल पकड़ लिया है। वहीं पुलिस ने स्कूल के प्राचार्य को पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन बच्चों के परिजनों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा।

जुलाई के आखिरी दिनों में पापा बन सकते हैं हरभजन सिंह

Harbhajan Singh to become father in last days of July
Harbhajan Singh to become father in last days of July

चंडीगढ़। क्रिकेटर हरभजन सिंह और गीता बसरा 27 जुलाई को माता-पिता बन जाएंगे। इस समय गीता अपने माता-पिता के घर इंग्लैंड में हैं। हरभजन सिंह भी वहां पहुंच गए हैं।

बगदाद बम हमले में मरने वालों की सख्या 213 के पार पहुंची

death toll crosses 200 in ISIS claimed baghdad blast
death toll crosses 200 in ISIS claimed baghdad blast

बगदाद। इराक के शहर बगदाद में शनिवार को हुए आत्मघाती कार बम हमले में अब तक 213 लोगों की जान चली गई है। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है।

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह इराक में हुए अब तक के सर्वाधिक भीषण आतंकी हमलों में से हमला था।

सुरक्षा एवं चिकित्सा अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आत्मघाती कार बम हमला भीड़ वाले एक बाजार में हुआ और इससे आसपास की इमारतों को भी नुकसान हुआ। इस हमले में 200 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराय़ा है।

बताया जा रहा है कि राजधानी के कराडा जिले के इस इलाके में मुस्लिमों के पवित्र माह रमजान के समापन पर अवकाश की वजह से खरीददारी करने वाले लोगों की भीड़ थी। इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी ने बम हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा देने का संकल्प जताया है।

उनके कार्यालय ने हमले में मारे गए लोगों की स्मृति में तीन दिन का शोक घोषित किया है। अबादी ने बगदाद सुरक्षा उपायों में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से बदलाव का आदेश भी दिया है।

इन समस्याओं में फर्जी बमों का पता लगाने वाले उपकरणों को नष्ट करना शामिल है। यह उपकरण इराक को बेचने वाले व्यक्ति को ब्रिटेन में जालसाजी के लिए जेल की सजा होने के बरसों बाद भी जांच चौकियों में इन उपकरणों का उपयोग व्यापक पैमाने पर जारी है।

गौरतलब है कि, इस भीषण कार बम हमले से एक सप्ताह पहले ही इराकी बलों ने आईएस पर बड़ी विजय हासिल करते हुए फलुजा शहर को अपने कब्जे में ले लिया था। फलुजा इराक में जिहादी समूह आईएस के शेष बचे गढ़ों में से एक था। फलुजा से भागने की कोशिश कर रहे जिहादी बलों पर हवाई हमले भी किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि फुलजा के लिए लड़ाई खत्म होने के बाद इराक और अमेरिका नीत गठबंधन के हवाई जहाजों ने आईएस के काफिले पर दो दिनों तक हमले कर उसके सैकड़ों वाहन नष्ट कर दिए और दर्जनों लड़ाकों को मार डाला।