
नई दिल्ली। विश्व स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में लगातार पांचवें सप्ताह तेजी दर्ज हुई। चांदी 6.63 प्रतिशत यानी 2810 रुपए बढक़र दो साल के उच्चतम स्तर 45,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहँुच गई तथा सोना 150 रुपए चढक़र 30,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर जा पहुंचा।