Home Blog Page 5888

बंदा बहादुर का त्याग और बलिदान अमूल्य : प्रधानमंत्री मोदी

pm modi remembers baba banda singh bahadur's sacrifices
pm modi remembers baba banda singh bahadur’s sacrifices

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महान योद्धा और कुशलक प्रशासक बंदा बहादुर के 300वें शहीदी दिवस पर दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि वह एक महान योद्धा होने के साथ-साथ संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी थे जिनका त्याग और बलिदान अमूल्य है।

इंदिरा गांधी इन्‍डोर स्‍टेडियम में चल रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि बाबा बंदा सिंह अपने पूरे जीवनकाल में अपने मार्ग से कभी भी विचलित नहीं हुए, उन्होंने हर तबके को जोड़ने का काम किया।

उन्होंने कहा कि जिस दौर में बंदा सिंह का जन्‍म हुआ, उस वक्‍त देश सामाजिक और राजनीतिक उथल-पुथल से गुजर रहा था। बंदा बहादूर टैगोर के प्रेरणास्रोत थे जिनपर उन्होंने कविता भी लिखी।

मोदी ने कहा कि उनके शासन में पहली बार पंजाब की धरती पर गरीब किसान जमीन का मालिक बना, वो जानते थे अगर गरीबों का उत्थान करना है तो उन्हें अधिकार देना होगा, वो किसानों की आर्थिक आजादी के पक्षधर थे।

उन्होंने शासन की सारी शक्तियां सिर्फ अपने हाथों में नहीं रखी थी, यहां तक की सिक्के और मोहरें भी उन्होंने अपनी नाम से नहीं बल्कि गुरू नानक और गुरू गोबिंद सिंह जी के नाम से चलाए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस साल गुरू गोबिंद सिंह के जन्म की 350वीं एनिवर्सरी है जिसे बहुत ही सम्मान के साथ भारत सरकार मनाने जा रही है। इसके लिए भारत सरकार ने एक हाई लेवल नेशन कमेटी समिति गठन किया जा रहा है जिसे 100 करोड़ की राशि दी है।

27 अक्टूबर 1670 को जन्मे बन्दा सिंह की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में मोदी ने उनपर लिखी एक किताब का विमोचन भी किया। इस अवसर पर बाबा बंदा सिंह बहादुरजी पर हाल में जारी किया गया स्मारक सिक्का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंजाब के मुख्यमंत्री को भेंट किया गया।

पिछले माह केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बंदा सिंह बहादुर की 300वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में चांदी का एक स्मारक सिक्का जारी किया था।

बिशुनपुर : नशे में घुत होकर नाबालिग के साथ गैंगरेप

minor girl gangraped by two in Bishunpur
minor girl gangraped by two in Bishunpur gumla

गुमला। बिशुनपुर थाना क्षेत्र के अति उग्रवाद प्रभावित गोबरसेला में एक नाबालिग के साथ पीड़िता के चाचा अशोक खेरवार और बिलेशवर नायक ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

आप मैनिफैस्टो चोरी की बोतलों में चोरी की शराब : कैप्टन अमरेन्द्र सिंह

stolen wine in stolen bottles : Captain Amarinder Singh on AAP Manifesto
stolen wine in stolen bottles : Captain Amarinder Singh on AAP Manifesto

चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने आम आदमी पार्टी के 51 प्वाइंटों के यूथ मैनिफैस्टो को कांग्रेस से चोरी किए विचारों का गुलदस्ता बताया है।

चार सौ नई शाखाएं खोलेगा आईसीआईसीआई बैंक

icci bank
ICICI Bank to add 400 hundred branches, 1000 ATMs this financial year across India

नई दिल्ली। आईसीआईसीआई बैंक चालू वित्तीय वर्ष में 400 और शाखाएं खोलेगा। इसके अलावा वह अपने एटीएम नेटवर्क में भी 1,000 यूनिट का विस्तार करेग। इसके पीछे बैंक का इरादा अपने खुदरा परिचालन को बढ़ाना है।

परवल का जूस पीकर भगवान जगन्नाथ हुए स्वस्थ,सोमवार को देंगे दर्शन

now Lord Jagannath healthy after drink Parwal juice
now Lord Jagannath healthy after drink Parwal juice

वाराणसी। बाबा विश्वनाथ की नगरी में लक्खी रथयात्रा मेले की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। मेले के शुरू होने में दो दिन का समय शेष बचा है। यहां अष्टकोणीय रथ पर भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा भाई बलभद्र के विग्रह को बिठाया जाता है, उसका रंग रोगन सफाई मरम्मत का कार्य हो रहा है।