Home Blog Page 5924

ब्रिटेन को सितंबर में मिल सकता है नया प्रधानमंत्री

Britain could have a new prime minister by September
Britain could have a new prime minister by September

लंदन। सितंबर माह की शुरुआत में ब्रिटेन को नया प्रधानमंत्री मिल सकता है। यह बात मंगलवार को ब्रिटेन की सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी ने कही है।

रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की चिंता नैतिक दायित्वः मोदी

adarsh
adarsh

माउण्ट आबू। आदर्श चेरिटेबल फाउण्डेशन के संरक्षक मुकेश मोदी ने कहा कि रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की चिंता हम सभी का नैतिक दायित्व है। इसके लिए आदर्श चेरिटेबल फाउण्डेशन ने परियोजना बनाकर कार्य आरंभ कर दिया हैं। जिसमें आप सभी का सहयोग आवश्यक है। परियोजना के अन्तर्गत देश के प्रत्येक रक्तदाता का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक टीके लगाए जाएंगे।

निर्दोष को पीटने वाले पुलिसकर्मियों को महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, भर्ती

policemen beaten with slippers by women in jhansiझांसी। अक्सर आपने यह देखा होगा कि पुलिस बिना कुछ कहे ही सरेराह किस भी इंसान को पकड़कर पीटने लगती है। लेकिन बुन्देलखण्ड की झांसी के एक छोटे से गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, इतना पीटा कि पुलिस कर्मी बेहोश तक हो गए।

जन समस्या सुनने नहीं हवा-पानी बदलने आए थे राजेन्द्र राठौडः लोढा

sanyam lodha
sanyam lodha

सबगुरु न्यूज-सिरोही। पूर्व विधायक संयम लो़ढ़ा ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के आधा दर्जन मंत्रियों ने अपने तीन दिन के दौरे में सिरोही जिले की जनता को जबरदस्त निराश किया है। इन्होनंे पूरे दौरे में सिरोही जिले की जनता की घोर उपेक्षा की है, सरकार के वरिष्ठ मंत्री राजेन्द्र राठौड़ अपने सहयोगियों के साथ दो दिन जिस तरह माउण्ट आबू चढ़े। उससे ऐसा लगा कि वह अपना हवा पानी बदलने आए हैं।

अश्लील चित्र भेजने वाला निकला सगा भाई, भेजा गया जेल

brotherबस्ती। अश्लील चित्र भेजकर एक महिला को ब्लैकमेल करने वाला युवक महिला का सगा भाई निकला। मामले में कोतवाली थाना क्षेत्र के जयपुरवा निवासी सुधाकर चौधरी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

जीआईसी के निकट के एक व्यापारी ने पूर्व में डीआईजी लक्ष्मीनारायण को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की थी। हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने मामले में जांच शुरू की तो आरोपी बेहद करीबी निकला। फिलहाल साइबर एक्ट 66ए तथा धारा 386 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

कोतवाल डीके श्रीवास्तव के अनुसार आरोपी जिस महिला का अश्लील चित्र उसके घर भेजता था वो कोई गैर नही उसकी सगी बहन थी। पुलिस उसे जब पकड़कर ले गई तो परिजनों के होश उड़ गए। किसी को यकीन नही हो रहा था कि सुधाकर ही आरोपी है।

पुलिस ने पांच दिनों तक उसे कोतवाली में बैठाए रखा, गहन पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि अश्लील फोटो कूटरचना कर तैयार करवाता था। भानपुर के स्टूडियों में फोटो प्रिण्ट करवाते थे। अब सुधाकर को जेल भेजने के बाद पुलिस फोटो स्टूडियों के संचालक के खिलाफ भी कार्यवाही कर सकती है।

इतना ही नही सुधाकर से यह पूछने पर कि सगी बहन के साथ ऐसी हरकत करने में तुम्हे शर्म नही आई, उसने अपने जीजा पर आरोप मढ़ दिया। सुधाकर की माने तो उसके जीजा की उसकी पत्नी पर गंदी नजर थी।

यह बात उसने बहन को बताई थी, यही कारण था कि उनका मेरे घर आना रोक दिया गया था। ऐसा करने के पीछे उसका उद्देश्य जीजा को मानसिक रूप से परेशान करना था जिससे वे उसके घर न आए और पत्नी जीजा की बुरी नजर से बच जाए।