Home Blog Page 5954

पानी की शिकायत लेकर गई महिला से आप विधायक ने की बदसलूकी

aap mla booked for misbehaving with woman
aap mla booked for misbehaving with woman

नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और संगम विहार से आप पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया के ख़िलाफ़ साउथ दिल्ली के नेब सराय थाने में महिलाओ से मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।

रेप करने में सफल नहीं होने पर भतीजे ने की थी साध्वी की हत्या

barmeबाड़मेर। बाडमेर जिले में पुलिस ने सणतरा गांव के समर्थ भारती मठ की साध्वी की हत्या का राजफाश करते हुए उसके भतीजे को गिरफ्तार किया है। पांच दिन पहले साध्वी का शव बंद कमरे के ड्रम में पैक किया हुआ मिला था।

शॉपिंग माल के ट्रायल रूम में गुपचुप खींची जा रही थीं महिलाओं की तस्वीरें!

शॉपिंग माल के ट्रायल रूम में गुपचुप खींची जा रही थीं महिलाओं की तस्वीरें
शॉपिंग माल के ट्रायल रूम में गुपचुप खींची जा रही थीं महिलाओं की तस्वीरें

कोलकाता। कोलकाता के हाईलैंड पार्क के पास स्थित एक शॉपिंग माल के ट्रायल रूम में महिलाओं की तस्वीर उतारने का आरोप सामने आया है। इस मामले में शॉपिंग माल का एक कर्मी आरोपों के घेरे में है। घटना के बाद से वह फरार है।

प्राप्त खबरों के अनुसार गत रात शॉपिंग माल में खरीदारी करने गई एक युवती कपडे खरीद कर ट्रायल रूम में गई। इसी दौरान उसे महसूस हुआ कि एक छोटे से छेद के जरिये कोई उसकी तस्वीर उतार रहा है। उसने बाहर निकल कर देखा तो बगल के ट्रायल रूम से माल का ही कर्मचारी हाथ में मोबाईल लिए भाग रहा था।

युवती ने उसे पकडने की कोशिश की लेकिन वह मोबाईल फेंक कर भाग गया। युवती का आरोप है कि माल के सुरक्षा कर्मियों ने उसकी मदद नहीं की। युवती ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

खबर मिलते ही सर्वे पार्क थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मोबाईल जब्त कर लिया। इसके बाद युवती ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। उधर माल प्रबंधन ने आरोपी र्कर्मचारी से पल्ला झाडते हुए कहा है कि उसकी नियुक्ति एजेंसी के माध्यम से की गई है।

Good News : ईपीएस के पेंशनर्स को मिलेगी 8.16 फीसदी अधिक राशि

EPFO to provide 8.16% extra benefit to pensioners if they defer withdrawal
EPFO to provide 8.16% extra benefit to pensioners if they defer withdrawal

नई दिल्ली। ईपीएस यानी कर्मचारी पेंशन योजना के तहत पेंशन लेने वाले ऐसे उपभोक्ताओं को दो वर्षों तक उनकी पेंशन के 8.16 फीसदी के बराबर अतिरिक्त राशि मिल सकती है, जो 58 साल की आयु के बाद अपनी पेंशन नहीं निकालेंगे।

पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों से मांगी काम की रिपोर्ट

progनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सभी मंत्रियों से सालभर के काम का लेखाजोखा पेश करने को कहा है। 30 जून को केंद्रीय मंत्रिमंडल की होने वाली बैठक नें सभी मंत्रियों से अपने मंत्रालय के कामकाज की रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।