
हरारे। तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला के पहले मैच में जिम्बाब्वे ने भारत को 2 रन से हरा दिया। जिम्बाब्वे ने भारत के सामने जीत के लिए के 170 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन ही बना सकी। भारत की तरफ से सर्वाधिक 48 रन मनीष पांडेय ने बनाया।