
नई दिल्ली। दुनिया में कम्युनिज्म और सोशलिस्ट-कम्युनिस्ट मॉडल वाली सामाजिक और आर्थिक नीतियो का दौर ख़त्म हो चुका है। इसलिए मौजूदा केंद्र सरकार अंत्योदय की विचारधारा से ओतप्रोत सामाजिक – आर्थिक नीतियों पर काम कर रही है। यह बात केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को यहां एक विशेष भेंट में हिन्दुस्थान समाचार से कही।