online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
विशाल सुथार
खिंवाडा। समीपवर्ती वणदार गांव स्थित रोहिणी माता धाम में दो दिवसीय भण्डारे का आयोजन संत श्री108 उम्मेदगिरीजी एवं राजपुरोहित समाज वणदार के तत्वावधान में शुक्रवार 10 जून से आयोजित होगा।
राजपुरोहित आयोजन समिति के अर्जूनसिंह कवि ने बताया कि रोहिणी माता धाम के संत उम्म्मेदगिरी महाराज के गुरु केदाारनाथ के ब्रह्मलीन होने पर उनके निमित 10 जून शुक्रवार को संतों का आगमन होगा।
रात्रि में संत तुलसाराम महाराज पीठाधीश आसोतरा, महामण्डलेश्वर निर्मलदास महाराज कबीर आश्रम बालोतरा, बालकदास महाराज उन्दरा चौराया व धनियावाड़ा गुजरात थानापति गणेशगिरी महाराज के सान्निध्य में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 11 जून को प्रसादी व संतों की विदाई दी जाएगी।
अजमेर/पुष्कर। तीर्थगुरू पुष्करराज के शांतानन्द उदासीन आश्रम में गुरूवार को एक विशाल धार्मिक आयेाजन के दौरान वर्तमान महंत राममुनिजी महाराज ने शिष्य हनुमानरामजी उदासीन को आश्रम का महंत बनाया गया।
Haryana Teacher Eligibility test level 3 exam to held june 18
चंडीगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2014-2015 की लेवल-3 की रद्द हुई परीक्षा का पुनः आयोजन 18 जून, 2016 को दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक किया जाएगा।
delhi children’s home superintendent arrested on rape charges
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल कल्याण मंत्री संदीप कुमार के आदेश पर लाजपत नगर इलाके में एक बालगृह के अधीक्षक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अधीक्षक पर बालगृह में रहने वाली दस साल की बच्चियों से बलात्कार का आरोप है।
mexico OKs india for nuke club NSG, president Enrique Pena Nieto drives pm modi to dinner
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीटो ने दोनों देशों के बीच 21वीं सदी में नए अवसरों पर बल दिया। ताकि दोनों देशों के बीच आर्थिक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, आर्थिक, राजनिति के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा मिल सके।
प्रधानमंत्री मोदी के मैक्सिको दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए सूचना तकनीकी, ऑटो उद्योग, अंतरिक्ष, विज्ञान और तकनीकी, कृषि अनुसंधान, बायोटेक्नोलॉजी, कचरा तथा आपदा प्रबंधन और सौर ऊर्जा जैसे मुद्दों पर सहमति और समझौते हुए। इसके साथ ही मैक्सिको ने एनएसजी में भारत को शामिल किए जाने पर भी अपनी सहमति जताई।
दोनों नेताओं ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों को इसी साल मैक्सिको में आयोजित होने वाले सातवीं मैक्सिको-भारत संयुक्त आयोग की बैठक के संदर्भ में 21वीं सदी के लिए उपयुक्त विशेष भागीदारी का रोडमैप विकसित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि भारत-मैक्सिको को इस साल विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर संयुक्त समिति की छठी बैठक, व्यापार, निवेश और सहयोग पर उच्च स्तरीय दल की चौथी बैठक के नतीजों का इंतजार रहेगा।
दोनों नेताओं के बीच आपसी हित के क्षेत्रीय मुद्दों जैसे लैटिन अमेरिका में राजनीतिक और आर्थिक विकास, एशिया प्रशांत क्षेत्र के वर्तमान की स्थिति के बारे में भी चर्चा की गई।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रणनीतिक साझेदारी को लेकर अपने संबंध विकसित करने, इन्हें और बेहतर बनाने के लिए भारत और मैक्सिको बीच सहमति बनी है। यह बात इससे भी समझी जा सकती है कि हम दो साल में तीसरी बार मिल रहे हैं। यह हमारी दोस्ती की सही तस्वीर है। उन्होंने कहा कि मैक्सिको के राष्ट्रपति के साथ मेरी बातचीत बेहद प्रेरणादायक रही है। हमारे द्विपक्षीय संबंधों में गहराई आई है।
उन्होंने कहा कि भारत और मैक्सिको के बीच स्पेस, विज्ञान एवं तकनीक को आपसी सहयोग से और बढ़ाया जाएगा। हम बायर सोलर रिलेशनशिप से आगे जाना चाहते हैं। आईटी, एनर्जी, फार्मा और ऑटोमोटिव ऐसे क्षेत्र हैं जिसमें विकास की आपार संभावनाएं हैं। इसके अलावा हमें एग्रीकल्चर रिसर्च, बॉयो टेक्नोलॉजी, कचरा प्रबंधन, मैनेजमेंट, आपदा चेतावनी और सौर ऊर्जा के सेक्टर में अपने उत्पादों की प्राथमिकता तय करनी होगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैक्सिको पहला ऐसा लैटिन अमरीकी देश है, जिसने भारत को पहचाना। हम मैक्सिको के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करना चाहते हैं। ये संबंध क्रेता-विक्रेता होने के अलावा आगे के होंगे, जिसमें परस्पर दोनों देशों के बीच एक दीर्घकालिक साझेदारी होगी। उन्होंने कहा कि हमने हमारे संबंधों को एक रणनीतिक साझेदारी में बदलने के लिए ठोस परिणामों का एक रोडमैप तैयार किया है।
president Enrique Pena Nieto drives pm modi to dinner
मोदी में मोदी, ड्राइवर बने मैक्सिको के राष्ट्रपति
दोनों नेताओं के बीच बैठक के बाद मैक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीतो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रोटोकॉल तोड़कर खुद अपनी कार ड्राइव करते हुए एक रेस्तरां में रात के खाने पर ले गए। क्विंटोनिल नाम के रेस्तरां में प्रधानमंत्री मोदी ने डिनर पर खास मैक्सिकन वैजीटेरियन खाने का लुत्फ उठाया।