online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
17 people allegedly duped by Travel operator over Dubai-Thailand tour
इंदौर। एक ट्रेवल्स संचालक ने दुबई के टूर के नाम पर 17 लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर डाली। बाद में पता चला कि टिकट फर्जी हैं। जब ठगाए लोगों ने पैसे वापस मांगे तो संचालक ने थाईलैण्ड भेजते हुए और पैसे ले लिए। बाद में पीडित खुद के पैसे से इंतजाम कर भारत वापस पहुंचे और संचालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
protest for Water, people blockade on BRTS in indore
इंदौर। शहर के वार्ड क्रमांक 30 और 31 के रहवासियों ने सुबह जलसंकट से परेशान होकर बीआरटीएस पर चंद्रनगर चौराहे के समीप चक्काजाम कर दिया।
रहवासियों का कहना था कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को और निगम के जिम्मेदारअधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन जलसंकट दूर करने के लिए कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। बुधवार सुबह भी जब क्षेत्र के लोगों को जलसंकट का सामना करना पड़ा तो उनके सब्र का बांध टूट गया और वे सड़क पर उतर आए।
protest for Water, people blockade on BRTS in indore
बीआरटीएस पर लोगों ने चक्काजाम कर सभी वाहनों को आने-जाने से रोक दिया। चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी, लेकिन वे पानी की समस्या को हल करने की मांग पर अड़े हुए थे।
काफी देर तक समझाइश के साथ ही उन्हें इस समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया गया, तब कहीं जाकर चक्काजाम समाप्त हुआ। इस दौरान बीआरटीएस पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। बाद में पुलिसकर्मियों ने मशक्कत कर यातायात सुगम कराया।
woman forced to drink pesticide over property dispute in indore
इंदौर। पलासिया थाना अंतर्गत विनोबा नगर में थाना अंतर्गत विवाद के चलते एक महिला के घर में घुसकर कुछ लोगों ने उसे जबरदस्ती कीटनाशक पीला दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार विनोबा नगर निवासी मंगलवार को देर रात बेसूद हालत में एमवाय अस्पताल लाया गया था।
सपना के साथ आए परिजनों ने बताया कि पुस्तैनी मकान को लेकर चल रहे विवाद के चलते सपना को दूसरे पक्ष के सूरज भैय्यू शिव कन्या, व एक अन्य ने मारपीट करते हुए जबरदस्ती कीटनाशक पीला दिया। फिलहाल मामले में पलासिया पुलिस जांच कर रही है।
शराब के लिए विवाद, महिला की नाक काटी
शराब पीने की बात पर हुए विवाद में बदमाशों ने एक युवक के घर में घुसकर हमला कर दिया। वहीं बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी की नाक काट दी।
घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा स्थित भट्टा रोड की है। यहां रहने वाली सुनीता बाई पति राहुल को घायल अवस्था में मंगलवार रात एमवाय अस्पताल लाया गया।
साथ आए लोगों ने बताया कि पास में रहने वाली राकेश राजू और राजीव ने राहुल से शराब पीलाने को कहा था, लेकिन उसने इंकार किया तो वह राहुल से विवाद करने लगे और घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया।
इसी बीच उसकी पत्नी बचाने के लिए पहुंची तो धारदार हथियार से उसकी नाक काट दी। यह देख राहुल ने भी जान बचाने के लिए एक आरोपी राकेश पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया।
इंदौर। बैकुंठ धाम कालोनी में सराफा व्यापारी राजेन्द्र कटारिया की पत्नी राजकुमारी कटारिया की हत्या के मामले में पुलिस ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच करते हुए इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। बताया जाता है कि कटारिया परिवार के समीप स्कूल के गार्ड सोनू को पुलिस ने संदेह के आधार पर हिरासत में लिया तो उसने पूरी कहानी उगल दी।
after bjp president amit shah’s criticism on uttar pradesh government, samajwadi party hits back
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पलटवार करते हुए कहा है अमित शाह बचकाना बयान दे रहे हैं। सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लखनऊ में अपनी प्रेस कांफ्रेस में जिस तरह से बचकाना बयान दिया, उससे उनकी बुद्धि के स्तर का पता चलता है।