Home Blog Page 6061

अमरीकी विश्वविद्यालय ने 25 भारतीय छात्रों को निकाला

25 Indian students told to leave US Western Kentucky University after being given admission
25 Indian students told to leave US Western Kentucky University after being given admission

नई दिल्ली। अमरीका के वेस्टर्न केंटकी विश्वविद्यालय में इसी साल कम्प्यूटर साइंस प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले 25 भारतीय छात्रों को बाहर निकाल दिया है।

रॉकी यादव की मां एवं जदयू की निलंबित विधान पार्षद मनोरमा देवी जेल से रिहा

Patna High Court granted bail to JD suspended MLC Manorama Devi
Patna High Court granted bail to JD suspended MLC Manorama Devi

गया। बिहार के बहुचर्चित रोडरेज (आदित्य सचदेवा हत्याकांड) के मुख्य आरोपित रॉकी यादव की मां एवं जदयू की निलंबित विधान पार्षद मनोरमा देवी को जेल से रिहा कर दिया गया।

भारत और ईरान के बीच चाबहार डील से चीन को तगड़ा झटका

Chabahar port deal between India and Iran to counter china-pakistan alliance
Chabahar port deal between India and Iran to counter china-pakistan alliance

नई दिल्ली। भारत और ईरान के बीच पिछले दिनों हुए चाबहार डील से चीन को गहरा झटका लगा है और इस झटके से वह अब तक उबर नहीं पाया है। ये कहना है चीनी मीडिया का।

चीनी मीडिया ने कहा है कि चाबहार समझौता चीन और पाकिस्‍तान को भारत का तगड़ा जवाब है। सरकारी चीनी मीडिया ने भारत और ईरान के बीच हुए 500 मिलियन डॉलर के चाहबार समझौते को लेकर कई सवाल उठाए हैं।

चीनी मीडिया ने इस समझौते को ग्वादर बंदरगाह का जवाब बताया है। गौरतलब है कि ग्वादर बंदरगाह चीन-पाकिस्तान की संयुक्त परियोजना है। यह बंदरगाह चाबहार से महज 72 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।

भारत और ईरान के बीच चाबहार समझौते से चीन को इस लिए बड़ा झटका लगा क्‍योंकि इस पर चीन की नजर थी। चीन ने चाबहार पोर्ट को विकसित करने की योजना बनाई थी, लेकिन भारत ने चीन की सारी योजना को ध्‍वस्‍त करते हुए ईरान के साथ चाबहार समझौता कर लिया।

उल्लेखनीय है कि इस डील पर चीनी कंपनी चाइना हार्बर इंजिनियरिंग की नजर थी जिसने पाकिस्‍तान में भी ग्‍वादर पोर्ट को विकसित करने की कमान संभाली है।

दरअसल चाबहार दक्षि‍ण पूर्व ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में स्थि‍त एक बंदरगाह है जिसके जरिये भारत, पाकिस्तान को बायपास करके अफगानिस्तान के लिए रास्ता बनाएगा। इसके जरिये भारतीय सामानों के ट्रांसपोर्ट का खर्च और समय एक तिहाई कम हो जाएगा।

राहुल राज ने की है प्रत्यूषा बनर्जी की हत्या, फांसी हो उसे : सोनी बनर्जी

Pratyusha did not commit suicide but was murdered by her boyfriend Rahul Raj : Sony Banerjee
Pratyusha did not commit suicide but was murdered by her boyfriend Rahul Raj : Sony Banerjee

जमशेदपुर। टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के माता-पिता ने उसकी हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। इस मामले में 8 जून को साकची बाटा चौक के पास हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया है।

पिता को शराब पिलाकर किया मदहोश, बेटी से रेप कर हत्या

15 year old girl raped, murdered in allahabad
15 year old girl raped, murdered in allahabad

इलाहाबाद। इलाहाबाद जनपद के सराय इनायत थानान्तर्गत यरना गांव के समीप सोमवार की रात एक किशोरी की रेप के बाद हत्या कर दी और शव को नहर के किनारे फेंक दिया।

मंगलवार की सुबह सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दिया है। उसके शव का दो डाक्टरों के पैनल एवं वीडियोग्राफी के साथ अन्त्य परीक्षण किया गया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि भी हो चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के विलासपुर जनपद के हिर्री गांव के निवासी अक्कूराम जनपद के सराय इनायत थाना क्षेत्र के सीलवन्त के ईंट भट्टे पर मजदूरी करके किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषा करता है।

बताया जा रहा है कि इसी तरह उसके साले का बेटा विजय मौर्य पुत्र अंजीर निवासी करही मेकरी थाना बड़ौदा विलासपुर छत्तीसगढ़ भी सराय इनायत थाना क्षेत्र के लोढ़वा गांव में स्थित डीएल सिंह के भट्ठे पर मजदूरी करता है।

सोमवार की रात विजय ने फोन करके अक्कूराम को मुर्गे की दावत देकर बुलाया और कहा कि अपनी बेटी को भी लेते आना। बताया जा रहा है कि पूर्व सूचना के अनुसार अक्कूराम बेटी के साथ वहां गया।

एक सोची समझी साजिश के तहत विजय ने अक्कू को जमकर शराब पिलाई, जब उसकी हालत खराब हुई तो वह बेहोश हो गया। इस बीच अक्कू को उसने उसके डेरे पर भेज दिया और उसकी 15 वर्षीय बेटी रोक लिया तथा उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी। उसके शव को कुछ दूर ले जाकर नहर के किनारे फेंक दिया।

उधर जब अक्कूराम अपने डेरे पर पहुंचा तो उसके बेटे जितेन्द्र ने बहन के बारे में पूछा तो वह शराब में धुत था। ऐसे में जितेन्द्र खुद अपनी बहन को खोजने लगा। लेकिन रात में उसका कहीं कुछ नहीं पता चल पाया।

मंगलवार की सुबह यरना गांव के समीप स्थित नहर के पास किशोरी के शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो पुलिस को सूचना दी। इस बीच उसे खोजते हुए उसका भाई वहां पहुंचा। उसने बहन के शव की शिनाख्त की।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी और तत्काल पुलिस ने आरोपी को भी धरदबोचा। पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

मंगलवार शाम उसके शव का अन्त्य परीक्षण किया गया। जिसमें उसकी दमघुटने से मौत का मामला खुला। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी नहीं हो पाई थी।