Home Blog Page 6066

बैलगाडी पर निकाली मोदी सरकार के पुतले की शव यात्रा

youth congress ajmer protest against modi government
youth congress ajmer protest against modi government

अजमेर। भाजपा शासन में पेट्रोल-डीजल के भाव मनमर्जी से बढाए जाने के खिलाफ मंगलवार को अजमेर लोकसभा क्षेत्र यूथ कांग्रेस की ओर से अजब तरह से विरोध जताया गया।

चीन ने माना, 26/11 के पीछे पाक का हाथ

mumbai attack
नई दिल्ली। मसूद अजहर के लिए संयुक्त राष्ट्र में वीटो का इस्तेमाल करने वाले चीन ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर यह माना है कि मुंबई 26/11 के आतंकी हमलों में पाकिस्तान की भूमिका थी। यह हमला 26 नवंबर 2008 को हुआ था जिसमें 164 लोग मारे गए थे और 308 लोग घायल हुए थे।
चीन के सरकारी टेलिविजन सीसीटीवी 9 पर हाल में प्रसारित एक डॉक्युमेंट्री में मुंबई टेरर अटैक में लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तान में मौजूद उसके आकाओं की भूमिका को रेखांकित किया गया। ज्ञातव्य है कि इस आतंकी हमले ने समूचे विश्व को झकझोर कर रख दिया था। फ़िलहाल चीन की नीति में इस बदलाव की टाइमिंग बेहद अहम मानी जा रही है।
जमात-उद-दावा और लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अलकायदा प्रतिबंध समिति द्वारा लिस्टिंग में चीन ने पिछले साल सितंबर में तकनीकी आपत्ति दर्ज कराई थी। इस आपत्ति की मियाद 9 जून को खत्म होने वाली है। इस लिहाज से सरकारी टेलिविजन सीसीटीवी 9 की डॉक्युमेंट्री को अहम माना जा सकता है। इन तीन आतंकियो में हाफिज अब्दुल रहमान मक्की, तलहा सईद और हाफिद अब्दुल रऊफ शामिल हैं। आप पढ रहे हैं सबगुरु न्यूज sabguru.com
उस समय अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सभी सदस्यों ने इन पर प्रतिबंध का समर्थन किया था, लेकिन पाकिस्तान की शह पर चीन ने इसमें अड़ंगा लगा दिया था। जैश-ए-मोहम्मद के चीफ हाफिज सईद के नाम पर ऐसी ही तकनीकी आपत्ति की वजह से चीन दुनिया भर की आलोचना का सामना पहले से ही कर रहा है। बता दें कि जैश-ए-मोहम्मद को संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध समिति ने पहले ही बैन कर रखा है।
इन हालात में चीन को शायद यह समझ में आ रहा है कि आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान का आंख मूंदकर समर्थन करना दुनिया भर में उसकी अपनी साख के लिए खराब हो सकता है।

माउण्ट आबू सी समस्या झेल रहे मसूरीवासी, विधायक मिले राज्यपाल से

masoori
देहरादून। मसूरी के विधायक गणेश जोशी ने मंगलवार को उत्तराखण्ड के राज्यपाल डा. के.के. पाल से मसूरी से नव निर्माण प्रतिबंधन (फ्रीज जोन) हटाये जाने को लेकर वार्ता की।

अरुणाचल के राज्यपाल की पत्नी के अपहरण की कोशिश, 6 अरेस्ट

6 arrested for  chasing car of Arunachal Governor's wife
6 arrested for chasing car of Arunachal Governor’s wife

गुवाहाटी। असम की राजधानी गुवाहाटी के बाहरी इलाके सोनापुर थाना क्षेत्र में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल जेपी राजखोवा की पत्नी रिता राजखोवा को अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है।

एक बड़े सेट पर शुरू हुई रितिक की ‘काबिल’ की शूटिंग

Hrithik started shooting on a major set of his upcoming film 'kaabil'
Hrithik started shooting on a major set of his upcoming film ‘kaabil’

मुंबई। फिल्मकार संजय गुप्ता ने अपनी आगामी फिल्म ‘काबिल’ के बड़े सेट पर शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में रितिक रोशन और यामी गौतम मुख्य भूमिकाओं में हैं।