Home Blog Page 6105

परिणीति चौपड़ा को याद आई बीती बातें

parineeti chopra recalls her last things
parineeti chopra recalls her last things

मुंबई। टेलीविजन शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भावुक हो गईं। शास्त्रीय गायिका के रूप में प्रशिक्षण ले चुकीं अभिनेत्री ने कहा कि शो की शूटिंग के दौरान उन्हें अपने प्रशिक्षण के दिनों की याद आ गई।

आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ के लिए गा चुकी अभिनेत्री रियलिटी शो के एपिसोड में अतिथि निर्णायक के रूप में दिखाई दी। इसका प्रसारण टेलीविजन चैनल कलर्स पर हुआ।

मथुरा से आए शास्त्रीय गायकों के एक समूह, ब्रजवासी ब्रदर्स की प्रस्तुति के दौरान परिणीति को अपने बीते दिनों की याद आई। इस समूह ने ‘सांवरे जिया जाए ना’ नामक गीत गाया।

परिणीति ने कहा कि मुझे याद है कि मैं यह गीत नहीं गा पाती थी और मैं गुरुजी से यही गीत गाने के लिए अनुरोध करती थी। जब मैंने सांवरे शब्द सुना तो मुझे बीते दिनों की याद आ गई और मेरी आंखें खुद बंद हो गईं।

12वीं के नतीजे घोषित : विज्ञान में काटन कालेज व कार्मस में गुवाहाटी कामर्स कालेज अव्वल

Assam Higher Secondary Education Council (SSC) 12th result 2016
Assam Higher Secondary Education Council (SSC) 12th result 2016

गुवाहाटी। असम हायर सेकेंडरी एडूकेशन काउंसिल (एएचएईसी)-2016 की फाइनल परीक्षा के परिणाम गुरुवार को घोषित किए गए। परीक्षा परिणाम जानने के लिए कालेजों में विद्यार्थियों की सुबह से ही भारी भीड़ देखी गई। नतीजे आते ही कालेजों में उत्सव सरीखा माहौल उत्पन्न हो गया।

अब बैंकों की तरह काम करेंगे डाकघर, मिला नया नाम ‘पोस्टल पेमेंट बैंक

modi cabinet nod for india post payments bank, govt will set up 650 branches september
modi cabinet nod for india post payments bank, govt will set up 650 branches september

नई दिल्ली। भारत में अब सभी डाकघर बैंक की तरह काम करेंगे। इसके लिए बाकायदा मोदी सरकार की कैबिनेट मीटिंग में बुधवार को बडा फैसला लिया गया और डाकघरों को बैकों का दर्जा दिए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। डाकघर अब पोस्टल पेमेंट बैंक के नाम से जाने जाएंगे। ये पोस्टल पेमेंट बैंक सितंबर 2017 से काम करना शुरू कर देंगे।

ट्रेन में लापता हुई पत्नी बोली, अब मैं किसी ओर के साथ खुश हूं

bank manager's wife goes missing from running train in bihar
bank manager’s wife goes missing from running train in bihar

कटिहार। बिहार में चलती ट्रेन से लापता हुई पति के साथ सफर कर रही एक विवाहिता के मामले में बडा ही रोचक खुलासा हुआ है। खुद महिला ने पफोन करके अपने परिजनों को सूचना दी कि वह अब पति के साथ नहीं बल्कि किसी ओर के साथ है तथा सुरक्षित है, चिंता न करें। उसने यह भी कहा कि अब वह अपने पति के साथ नहीं रहेगी।

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी परिसर में फायरिंग, दो की मौत

murder-suicide kills two at UCLA, shuts down campus
murder-suicide kills two at UCLA, shuts down campus

लॉस एंजिलिस। अमरीका के लॉस एंजिलिस स्थित कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई है।