
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को कहा कि देश बदल रहा है लेकिन कुछ लोगों का दिमाग नहीं बदल रहा है। उन्होंने कहा कि दो वर्ष बाद अपने काम का हिसाब देने आया हूं। प्रधान सेवक के रूप में देशवासियों की सेवा करने का निरंतर प्रयास करता रहा हूं। केंद्र में सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर सहारपुर में ‘विकास रैली‘ को सम्बोधित करते हुए यह बातें कहीं।