online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
italian marines salvatore jiron supreme court to allow to go italy
नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने साल 2012 में केरल तट पर दो मछुआरों की हत्या करने के आरोपी दो इतालवी मरीनों में से एक साल्वाटोर जिरोन की जमानत संबंधी शर्तों में गुरुवार को रियायत दी। इसके अलावा भारत एवं इटली के बीच क्षेत्राधिकार के मामले पर अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता न्यायाधिकरण के फैसला लेने तक उसे अपने देश में रहने की अनुमति दी।
jodhpur woman gangraped by four including ex lover
जोधपुर। निकटवर्ती जुड़ गांव की रहने वाली एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला पुलिस ने दर्ज किया। पुलिस ने चार नामजद लोगों के खिलाफ जांच आरंभ की है। एक आरोपी के साथ महिला पूर्व में भागी थी। आरोपी भी उसका धर्म भाई बताया जा रहा है। विवाद पैसों को लेकर बताया जा रहा है। पीडि़ता का मेडिकल करवाया जाना है।
fraud with women councilors of jodhpur nagar nigam
जोधपुर। शहर के वार्ड नंबर 55 की महिला पार्षद सुषमा परिहार के साथ बुधवार को दिन दहाड़े ढाई लाख की ठगी हो गई। किसी शख्स ने फोन कर कहा कि वह निगम आयुक्त हरिसिंह राठौड़ बोल रहे है और ढाई लाख रूपए की सख्त जरूरत है।
कुरुक्षेत्र। हरियाणा परिवहन निगम की चंडीगढ से सोनीपत के बीच चलने वाली बस में गुरुवार को विस्फोट से 9 यात्री घायल हो गए। प्रारंभिक सूचना के अनुसार बस में यह ब्लास्ट पीपली के निकट हुआ। सूचना पाकर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि एक पीले बैग में रखी बैटरी में ब्लास्ट हुआ।
Deepika Padukone to star in an item number in raabta
मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण फिल्म ‘राबता’ में आइटम नंबर करती नजर आ सकती हैं। फिल्म ‘बाजीराव-मस्तानी’ के बाद दीपिका ने कोई बॉलीवुड फिल्म साइन नही की है। दीपिका इन दिनों हॉलीवुड फिल्म में काम कर रही है।
चर्चा है कि दीपिका फिल्म ‘राबता’ में आइटम नंबर करती नजर आ सकती है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन की मुख्य भूमिका है। फिल्म राबता के निर्देशक दिनेश विजान, दीपिका को अपना लकी मैसकॉट मानते हैं। इसीलिए वे चाहते हैं कि फिल्म में दीपिका का एक आइटम नंबर हो।
इससे पहले दिनेश दीपिका के साथ’लव आज कल ‘ ,’कॉकटेल’ और ‘फाइनडिंग फैनी’ जैसी फिल्म बना चुके हैं। दीपिका का यह आइटम नंबर अभी से सुर्खियों में है। ‘राबताÓअगले साल 2017 की वैलेंटाइन वीक पर रिलीज होने वाली है।