Home Blog Page 6167

राज्य वन सेवा परीक्षा हेतु आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून

madhya pradesh public service commission
madhya pradesh public service commission

इंदौर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य वन सेवा ऑनलाइन परीक्षा के सभी प्रावधिक अर्ह अभ्यार्थियों हेतु अनुप्रमाणन फार्म एवं व्यक्तिगत विवरण फार्म आयोग की www.mppscdemo.in, www.mppsc.nic.in तथा www.mppsc.com पर उपलब्ध है।

प्रावधिक अर्ह अभ्यर्थी अनुप्रमाणन फार्म एवं व्यक्तिगत विवरण फार्म डाउनलोड करके विधिवत भरकर अनुप्रमाणन फार्म एक प्रति एवं व्यक्तिगत विवरण फार्म एक प्रति, उसके साथ जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र एवं परीक्षा के लिए भरे गए आवेदन पत्र की प्रति अन्य समस्त प्रमाण पत्रों की प्रमाणित छायाप्रति सहित संलग्न कर 20 जून 2016 तक आयोग कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें।

उप सचिव म.प्र. लोक सेवा आयोग वंदना वैद्य ने बताया कि जिन आवेदकों के अनुप्रमाणन फार्म अंतिम तिथि तक प्राप्त नहीं होंगे, उनके विषय में यह माना जायेगा कि वे साक्षात्कार में भाग नहीं लेना चाह रहे हैं तथा उनकी उम्मीदवारी निरस्त कर आयोग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

प्रावधिक अर्ह पाए गए आवेदकों के अनुप्रमाणित फार्म एवं अन्य अभिलेखों की सूक्ष्म जांच के उपरान्त ही आवेदन पत्र में दी गई अर्हता की जानकारी सही पाए जाने पर ही साक्षात्कार की पात्रता होगी। साक्षात्कार तिथि पृथक से घोषित की जायेगी। परीक्षा परिणाम की विस्तृत जानकारी लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

क्वाडियो डिवाइसेस ने लांच किया एंड्राएड हियरिंग एप

Quadio launches Hearing app for android and ios in india
Quadio launches Hearing app for android and ios in india

मुंबई। क्वाडियो डिवाइसेस ने पहली बार एंड्राएड हियरिंग एप को लांच किया है, इसे आडियोलॉजिस्ट ने भी एप्रूव किया है। इसे मेडिकल क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम के रूप में देखा जा रहा है। यह एक अत्याधुनिक एर्फोडेबल व एक्सेसिबल एप है, जिसे मोबाईल में डाउनलोड किया जा सकता है।

सामान लेने गई नाबालिग के साथ दुकानदार ने किया दुष्कर्म

minor girl raped by shopkeeper in bharatpur
minor girl raped by shopkeeper in bharatpur

हलैना/भरतपुर। गांव की दुकान पर सामान लेने गई एक नाबालिग को दुकान में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म का नामजद मामला थाना भुसावर पुलिस में दर्ज कराया गया है।

शादी का झांसा देकर पीजी की छात्रा का यौन शोषण

PG girl student sexually abused on pretext of marriage in ranchi
PG girl student sexually abused on pretext of marriage in ranchi

रांची। एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस संबंध में चुटिया के माधव नगर में किराये पर रहने वाली रांची कॉलेज के पीजी डिपार्टमेंट की छात्रा ने बुंडू निवासी सुभाष मुंडा के खिलाफ चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

छात्रा ने बताया कि तीन वर्षों से दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। इस बीच उनके बीच संबंध भी बना। अब सुभाष शादी करने से इंकार कर रहा है। थानेदार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आसाराम को पकडऩे वाली डीएसपी को शूट करने की थी योजना

increased protection of the DSP playful catch asaram
increased protection of the DSP playful catch asaram

भीलवाड़ा/जोधपुर। मांडल डीएसपी चंचल मिश्रा पर जानलेवा हमले की आशंका देखते हुए पुलिस विभाग ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। डीएसपी मिश्रा पहले जोधपुर में तैनात थी, तब उन्होंने आसाराम की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। तब से उन पर हमले की आशंका है।