Home Blog Page 6188

काहिरा जा रहा इजिप्ट एयर का विमान समंदर में गिरा

wreckage of missing airplane found near greek island of karpathos egyptair
wreckage of missing airplane found near greek island of karpathos egyptair

काहिरा। पेरिस से काहिरा जाने के दौरान लापता हुए इजिप्ट एयर के विमान एयरबस A320 का मलबा मिल गया है। मिस्र की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने इसकी पुष्टि की है। वहीं विमान हादसे के पीछे आतंकी हमले की आशंका जाहिर की जा रही है।

पीओके से पाकिस्तान का कब्जा हटाने में अमरीका करे मदद

Pakistan occupying PoK : gilgit-baltistan forcefully, rights abuses escalating, US told
Pakistan occupying PoK : gilgit-baltistan forcefully, rights abuses escalating, US told

वाशिंगटन। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के एक समूह ने क्षेत्र में बढ़ रही मानवाधिकार हनन की घटनाओं से निपटने के लिए अमरीकी सांसदों से मदद की गुहार लगाई है।

श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 41 की मौत

death toll in sri lanka flood, landslides rises to 41
death toll in sri lanka flood, landslides rises to 41

कोलंबो। श्रीलंका में भयावह बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या गुरुवार को बढक़र 41 हो गई। आपदा प्रबंधन केंद्र की ओर से कहा गया है कि कई जिलों में अभी भी आपात तलाशी व बचाव अभियान जारी है। वहीं, कोलंबो के पास दो बसों के टकरा जाने की घटना में भी 37 लोगों के जख्मी होने का समाचार है।

भाजपा की महिला पार्षद ने भाजपा के ही पुरूष पार्षद को दी धमकी

bjp woman councilor theaters gents councilor during nagar nigam meeting
bjp woman councilor theaters gents councilor during nagar nigam meeting

जयपुर। नगर निगम जयपुर में गुरुवार को हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में उस समय सब लोग सकते में रह गए जब भाजपा की एक महिला पार्षद ने भाजपा के ही पुरूष पार्षद को एसटी-एससी व महिला छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दे डाली।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में मौजूद महापौर और उपमहापौर ने महिला पार्षद को शांत करवाया और बैठक को जारी रखने की बात कही।

क्यों नाराज हुई महिला पार्षद

निगम के ही कुछ पार्षदों ने बताया कि कि महिला पार्षद विमलेश मीना जो उद्यान समिति की चैयरमेन भी है उन्होंने चार माह पहले कार्यकारी समिति की बैठक में एक प्रस्ताव रखा था। इसमें सभी उद्यानों के सिविल कार्य करवाने के लिए अलग से अधिशाषी अभियंता, एईएन व जेईएन सहित अन्य स्टाफ नियुक्त करने की मांग रखी थी, ताकि पार्को का रखरखाव ठीक से हो सके।

लेकिन मीना के इस प्रस्ताव पर पार्षद मान पण्डित जो गैराज समिति के चैयरमेन है ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि इससे निगम पर बेवजह वित्तीय भार बढ़ेगा। वर्तमान में निगम के सभी जोन में इंजीनीयरों की टीम है और ये इंजीनीयर अपने-अपने जोन इलाके में आ रहे पार्को के सिविल कार्य को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं।

मान पण्डित की इस आपत्ति पर सभी ने सहमति जताते हुए प्रस्ताव को निरस्त कर दिया था। इस बात से मीना इतनी खफा थी कि उन्होने गुरुवार को बैठक में ये मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसी को किसी के काम में दखल देने की जरूरत नहीं है अगर ऐसा कोई करेगा तो ठीक नहीं होगा।

इस पर वित्त समिति की अध्यक्ष राखी राठौड़ ने जब पूछा कि ऐसा कौन करता है तो उन्होंने मान पण्डित का नाम लिया। इसके बाद मान पण्डित और विमलेश मीना में बहस शुरू हो गई, जिसके बार मीना ने उन्हे मुकदमा करने की चेतावनी दे डाली।

असम में अवैध घुसपैठ रोकना शीर्ष प्राथमिकता : सोनोवाल

Checking illegal infiltration top priority says Sarbananda Sonowal
Checking illegal infiltration top priority says Sarbananda Sonowal

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर राज्य असम में भाजपा की पहली जीत की अगुवाई करने वाले सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि राज्य में अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए भारत-बांग्लादेश सीमा को सील करना भाजपा सरकार की शीर्ष प्राथमिकता होगी।