
गुवाहाटी। पूर्वोत्तर में पहली भाजपा सरकार के अगुवा बनने जा रहे सर्वानंद सोनोवाल ने 15 साल से असम में जारी तरूण गोगोई नीत कांग्रेस सरकार को बेदखल कर भगवा पार्टी का परचम फहरा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसे को कायम रखा जिन्होंने खेल एवं युवा मामलों के मंत्री एवं असम के लखीमपुर से सांसद सोनोवाल के युवा कंधों पर भाजपा के लिए पूर्वाेत्तर के द्वार खोलने की जिम्मेदारी सौंपी थी।