
रोम। भारतीय स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने रोम मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल का खिताब अपने नाम कर लिया है।

रोम। भारतीय स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने रोम मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल का खिताब अपने नाम कर लिया है।

नई दिल्ली। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (डीएचसी) में एक याचिका दायर की है।

रांची। इस बार शहनाइयों की गूंज जुलाई में महज आठ दिन सुनाई देगी। सात जुलाई से शादियों का सिलसिला शुरु होगा। यह क्रम 14 जुलाई तक चलेगा। इन आठ दिनों में शहर के धर्मशाला और होटलों में शादियों की धूम रहेगी।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदेव पांडेय ने बताया कि जुलाई में महज आठ दिन ही शादियां हो सकेंगी। इन आठ दिनों में 11 जुलाई का दिन शादियों के लिए विशेष रुप से शुभ है। 15 जुलाई से चतुर्मास शुरु हो जाएगा। इस वजह से 15 जुलाई से 10 नवंबर तक शुभ काम नहीं हो सकेंगे।
ऐसी मान्यता है कि चतुर्मास के दौरान भगवान विष्णु सो जाते हैं। इसलिए इस दौरान कोई शुभ काम नहीं होता। इसके बाद शादियों का सिलसिला नवंबर में शुरु होगा। दस नवंबर को देवोत्थान एकादशी के बाद 15 नवंबर से शादियों का सिलसिला शुरु होगा।
नवंबर में सात दिनों तक शादियों के शुभ मुहुर्त हैं। वहीं दिसंबर में शादियां छह दिनों तक हो सकेंगी। इस वर्ष जून से लेकर दिसंबर तक के सात महीने में केवल 21 दिन शादियों के मुहूर्त हैं।
माह शुभ मुहूर्त
जुलाई 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14
नवंबर 15, 16, 23, 24, 25, 26, 27
दिसंबर 3, 4, 8, 9, 13, 14

इंदौर। एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक लगातार दुष्कर्म करता रहा और बाद में शादी से मुकर गया। युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।