Home Blog Page 6273

हिमाचल बस हादसे में मृतकों की संख्या 12 हुई, कई गंभीर घायल

9 dead, several injured as Bus falls into gorge in Himachal pradesh
9 dead, several injured as Bus falls into gorge in Himachal pradesh

शिमला। हिमाचल के मण्डी जिले में शनिवार रात को हुए एक बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इस हादसे में शनिवार को ही 10 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 42 लोग घायल हो गए थे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव कर्मियों को दुर्घटनास्थल से 2 और शव मिले हैं तथा अब मरने वालों का आंकड़ा 12 हो गया है।

हादसा इतना भयावय था कि चालक समेत 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हुए यात्रियों को टांडा और पीजीआई रैफर किया गया है। इनमें कईयों की हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसा जोगेंद्रनगर के पास पठानकोट-मनाली नेशनल हाईवे पर बीती रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ था। राज्य पथ परिवहन निगम की यह बस धर्मशाला से रिकांगपिओ जा रही थी औ उसी दौरान गलूं नामक स्थान पर एक वाहन को पास देते समय अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जाता है कि 108 एंबलेंस कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण प्रशासन को बचाव अभियान में दिक्कतें पेश आईं। स्थानीय लोगों ने राहत कार्यों में प्रशासन की मदद की तथा अपने निजी वाहनों में घायलों को अस्पताल पहुंचाया। राज्य के परिवहन मंत्री जीएस बाली ने दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

बताया गया है कि बस में क्षमता से अधिक 60 यात्री सवार थे। दुर्घटनास्थल जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर है।

उल्लेखनीय है कि पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में रेल नैटवर्क कम होने के कारण लोगों को सड़कों से ही आवागमन करना पड़ता हैं। यहां अधिकतर सर्पिले व तंग सड़क मार्ग हैं और हर साल होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में औसतन एक हजार लोग मारे जाते हैं।

जशोदाबेन उज्जैन में, लाइन में लगकर किए महाकाल के दर्शन

Jashodaben arrived in Ujjain, the line was pressed in the philosophy of Mahakala
Jashodaben arrived in Ujjain, the line was pressed in the philosophy of Mahakala

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने उज्जैन सिहंस्थ में महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ इंदौर और उज्जैन के कुछ परिचित लोग भी मौजूद थे।

सांसद की समझाईश पर उम्मेद मिल्स के श्रमिकों की हड़ताल समाप्त

mppali

पाली। पाली शहर के सबसे बड़े औद्योगिक समूह बांगड़ मिल के श्रमिकों की पिछले छह दिन से चल रही हड़ताल शनिवार दोपहर सांसद पी.पी. चौधरी के प्रयासों से समाप्त हो गई।

विगत 2 मई को सुबह 6.30 बजे की पहली पारी से ही मजदूर अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर गए थे। श्रमिकों के आंदोलन के चलते कई बार मिल प्रबंधन व श्रमिकों के बीच वार्ताओं का दौर चला मगर सफलता नहीं मिली।

इसी दौरान मिल में तीनों पारियों के श्रमिक हड़ताल पर चले गए। श्रमिकों ने मिल में मोबाईल ले जाने पर प्रतिबंध लगाने को लेकर शुरू हुए विरोध तथा बाद में विभिन्न कई मांगों की फेहरिस्त बढ़ गई जो कि लगभग 15 सूत्री मांग पत्र में बदल गई। जिसमें मुख्य रूप से वेतन व ईनामी राशि की मांग मुख्य थी।

styu

लोकसभा सत्र चलने के कारण सांसद दिल्ली में थे, लेकिन सुबह जोधपुर पहुंचते ही वे पाली के लिए रवाना हुए तथा उम्मेद मिल्स लि. में पिछले 6 दिनों से हड़ताल कर रहे श्रमिकों के बीच पहुंच कर उनकी समस्याएं सुनी।

सांसद ने मिल मजदूरों की विशाल सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं मजदूर हितों के साथ हूं और हमारी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मजदूरों के हितों हेतु देश में सबसे पहले कानून बनाया। प्रधानमंत्री की सोच समाज के अंतिम छौर पर बैठे व्यक्ति चाहे वह किसान हो, मजदूर हो उनकी खुशहाली के बारे में रहती है। वह उनके लिए कानून भी बना रहे हैं।

palimp

भारतीय जनता पार्टी मजदूरों के मान-सम्मान के लिए हमेशा कटिबद्ध है। अगर मजदूर नहीं हो तो उद्योग नहीं रहेंगे, मजदूरों की वजह से ही उद्योगों को मजबूती मिलती है। इसलिए औद्योगिक घरानों को भी मजदूरों के हितों की रक्षा करनी होगी।

उन्होंने अपने उद्बोधन में मजदूरों को सचेत किया कि यदि वे उद्योग को मजबूत नहीं करेंगे तो उनका अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाएगा। इसलिए उद्योगों को मजबूती प्रदान करने के लिए उन्हें अपना पूर्ण योगदान देना होगा।

मिल मजदूरों की मांगों को उचित बताते हुए सांसद ने मिल के अधिकारियों व प्रशासन को चेताया और कहा कि उन्हे मजदूरों की मांगों को मान लेना चाहिए। उन्होंने मिल प्रशासन को स्पष्ट शब्दों में कहा कि आप मजदूरों की सभी मांगों को स्वीकार करो। मजदूर अपनी मेहनत से कभी भी मिल को घाटे में नहीं जाने देगा।

सांसद ने मजदूर प्रतिनिधियों और मिल के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और उन्होंने मिल के अधिकारियों को मजदूरों की मांगों को मानने के लिए निवेदन किया। मिल अधिकारियों ने काफी विचार विमर्श के बाद सांसद की बात रखते हुए मिल मजदूरों की सभी मांगों को स्वीकार कर दिया।

तत्पश्चात् जब सांसद पी.पी. चौधरी ने यह समझौता निर्णय मिल मजदूरों को सुनाया तो उनमें खुशी की लहर फैल गई तथा उपस्थित मिल मजदूरों ने सांसद को कन्धों पर बैठाकर झूलूस निकाला।

परशुराम जयंती की पूर्वसंध्या पर विप्र समाज ने निकाली वाहन रैली

 vehicle rally by vipra samaj bandhu on Parshuram Jayanti in pali
vehicle rally by vipra samaj bandhu on Parshuram Jayanti in pali

पाली। भगवान परशुराम महादेव जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को पाली में विप्र समाज की ओर से शहर के मुख्य मार्गों से वाहन रैली निकाली गई।

सौदा किया, पैसा दिया और पैसा वापस छीनने के लिए कर दी हत्या

saroopganj : blind murder case solved
saroopganj : blind murder case solved

सबगुरु न्यूज-सिरोही। सरूपगंज थाना क्षेत्र में बनास गांव के एक खेत में शुक्रवार रात को एक युवक का शव मिला था। इसकी हत्या उससे जानवरों का सौदा करने वाले व्यक्ति ने सौदे की राशि वापस लूटने की नीयत से कर दी। हत्या करने वाले युवकों ने उसे सौदे का पैसा तो दिया, लेकिन उसे मारकर फिर से लूट लिया।