Home Blog Page 6275

स्टुअर्ट लॉ ने भारतीय टीम का कोच बनने की इच्छा जताई

Stuart Law expresses interest to coach team india
Stuart Law expresses interest to coach team india

सिडनी। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टुअर्ट लॉ ने भारतीय टीम का कोच बनने की इच्छा जताई है। बता दें कि लॉ ने हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कोच पद ठुकराया है।

जेएनयू : कन्हैया को मिली एम्स से छुट्टी, तोड़ी भूख हड़ताल

JNU's Kanhaiya kumar discharged from AIIMS, ends nine day hunger strike
JNU’s Kanhaiya kumar discharged from AIIMS, ends nine day hunger strike

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से छुट्टी मिलने के बाद जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। कन्हैया पिछले नौ दिनों से भूख हड़ताल पर थे, जिसके कारण उनकी तबियत काफी बिगड़ गई थी और उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था।

केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को एम्स से मिली छुट्टी

union Minister  Babul Supriyo discharged from AIIMS
union Minister Babul Supriyo discharged from AIIMS

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिल गई है। इससे पहले उन्हें एक सडक दुर्घटना में गुरुवार को घायल होने पर एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

पाकिस्तान से चीन की सामरिक जुगलबंदी, चौकस रहे भारत

india attentive Chinese strategic
india attentive Chinese strategic

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार चीन से अपने मुल्क के रिश्तों के बारे में कहा था, ‘ये शहद से भी ज्यादा मीठे हैं।’ इस पर चीन में पाकिस्तान के राजदूत ने एक कदम और बढ़ते हुए कहा था-यह सागर से ज्यादा गहरे, पहाड़ों से अधिक ऊंचे और इस्पात से भी ज्यादा मजबूत हैं।

रेप के आरोपों से पलटी बीएससी की छात्रा, बोली थानेदार तो मेरा रिलेटिव

kanpur rape victim girl turns hostile in court
kanpur rape victim girl turns hostile in court

कानपुर। बीते दिनों बीएससी की छात्रा ने नवाबगंज के तत्कालीन थानेदार उदय प्रताप यादव पर शादी का झांसा देकर ढाई साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। यहीं नहीं छात्रा ने कहां कि दारोगा ने अपनी पत्नी के साथ थाने में ही उससे जमकर मारपीट की। जिसके बाद महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छात्रा का मेडिकल कराया और कोर्ट में पेशी भी कराई।

कोर्ट ने युवती का 164 के तहत बयान दर्ज किया। छात्रा ने कोर्ट में अपना बयान बदल दिया हैं। उसके बयान बदलने पर जहां दरोगा उसके परिवार के लिए खुशी की बात है तो वहीं छात्रा द्वारा बयान बदलने पर नारी शक्ति के आचरण पर प्रशनचिन्ह लग दिया हैं।

क्या था मामला

सीसामऊ केपी रोड इलाके में रहने वाली बीएससी छात्रा ने 30 अप्रेल को अपने प्रेमी तत्कालीन एसओ नवाबगंज उदय प्रताप पर यह आरोप लगाते हुए थाने में जमकर हंगामा किया। यहां तक आरोप लगाया कि एसओ ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अन्य पुलिसकर्मियों के सामने मारापीटा भी।

मामला हाईप्रोफाईल पहुंचने पर एसएसपी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया। पीडि़ता ने महिला थाने में दारोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। महिला थानेदार पूनम अवस्थी ने पीडि़ता के बयान दर्ज कर मेडिकल कराया और कोर्ट में पेश किया।

दोषी नहीं रिश्तेदार है, एसओ

शुक्रवार को कोर्ट में पेशी होने के बाद पीडि़ता का मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज हुआ। छात्रा ने अपना बयान बदला और मजिस्ट्रेट के सामने यह बताया कि दारोगा उसका करीबी है और उसे तीन सालों से जानती हैं। उनके साथ हमारे परिवार की रिश्तेदारी हैं।

उदय ने कोई मारपीट व गलत हरकत नहीं की हैं लोगों के बरगालाने के चलते उसने थानेदार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रा के इस बयान से जहां दारोगा व उसके परिवार में खुशी देखी जा रही है तो वहीं एक बार फिर पुलिस की जांच झूठी देखी गई।

नारी शब्द को किया बदनाम

छात्रा के बयान बदलने के बाद समाजसेवी महिलाओं ने पुलिस को नहीं बल्कि युवती को ही दोषी ठहराना शुरु कर दिया हैं। समाजसेवी अनिता दूआ का कहना है कि भारत देश में नारी को पूजा जाता है, अगर एक नारी ही नारी समाज पर आचरण उछालने का काम करेगी तो यह नारी जति के लिए छात्रा पूरी तरह कलंकित हैं।

होगी कार्रवाई

कोर्ट में युवती द्वारा बयान बदलने पर जहां पुलिस हैरान है तो वहीं कप्तान ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। अगर छात्रा द्वारा पुलिस पर यह लगाए गए आरोप झूठे साबित होते हैं, तो उस पर भी झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के खिलाफ सीआरपीसी 182 के तहत कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल पुलिस द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर एसओ के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही हैं।

रिलेटेड न्यूज : लव स्टोरी का थाने में यूं हुआ ‘दी एंड‘, थानेदार ने अपनी माशूका को पीटा