
जोहानसबर्ग। न्यूजीलैंड की रग्बी टीम केखिलाड़ियों को 1995 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले फाइनल के पहले जहर दिया गया था। खिताबी मुकाबले से पहले कीवी खिलाड़ी बीमार पड़ गए थे और दक्षिण अफ्रीका ने खिताब जीत लिया था। यह खुलासा द. अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के बॉडीगार्ड रोरी स्टेन ने किया।