Home Blog Page 6294

नासिक के शख्स ने सोने की शर्ट का बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड

Nashik man's rs 1.3 crore gold shirt enters Guinness world Record
Nashik man’s rs 1.3 crore gold shirt enters Guinness world Record

नासिक। येओला में शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा से जुड़े एक नगर पार्षद ने सबसे कीमती स्वर्ण कमीज रखने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाने का दावा किया है जिसकी मौजूदा कीमत 1.3 करोड़ रूपए से ज्यादा आंकी गई है।

नासिक से करीब 70 किलोमीटर दूर येओला नगर परिषद के उपाध्यक्ष पंकज पारेख ने 2014 में अपने 45 वें जन्मदिन पर यह विशेष कमीज बनवाई। दो वर्ष बाद, 9,835,099 रूपए की चार किलोग्राम सोने की कमीज ने सबसे महंगी कमीज होने का रिकार्ड बनाया है।

पंकज पारेख भारत ने एक अगस्त 2014 को इसकी खरीद की थी। शुद्ध सोने से बनी शर्ट के भीतरी हिस्से में कपड़े की बेहद महीन परत है। उन्होंने कहा कि ई-मेल के जरिए दो मई को उन्हें गिनीज प्रमाणन प्राप्त हुआ।

माल्या का राज्यसभा से इस्तीफा मंजूर, आचार समिति ने की थी हटाने की सिफारिश

vijay mallya's resignation from the Rajya Sabha, Ethics Committee has recommended removal
vijay mallya’s resignation from the Rajya Sabha, Ethics Committee has recommended removal

नई दिल्ली। विभिन्न बैंकों के करोड़ों रूपए का कर्ज नहीं लौटाने के आरोपी शराब उद्योगपति विजय माल्या का बुधवार को राज्यसभा से इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। इससे पहले उच्च सदन की आचार समिति ने अपनी रिपोर्ट में माल्या को सदन से हटाने की सिफारिश की थी।

सीएम की सुरक्षा में तैनात पुलिस अफसर ने पत्नी को गोली मारी

Assistant sub inspector posted at CMO shoots wife dead
Assistant sub inspector posted at CMO shoots wife dead

जयपुर। राजस्थान पुलिस अकादमी परिसर में रह रहे राजस्थान पुलिस के एक सहायक पुलिस निरीक्षक ने बुधवार को अपनी सर्विस रिवाल्वर से अपनी पत्नी को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी।

चिंकारा मामला : कोर्ट ने गोलियों के मुद्दे पर सलमान को दी राहत

Blackbuck poaching case: Court relief to Salman on pellets issue
Blackbuck poaching case: Court relief to Salman on pellets issue

जोधपुर। सलमान खान को बड़ी राहत देते हुए राजस्थान उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि उनके होटल के कमरे से बरामद गोलियां चिंकारा के शिकार में उनके द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल वाहन से बरामद गोलियों से नहीं मिलती-जुलती हैं।

कार्रवाई करिए, धमकाइये मत, एंटनी ने कहा सरकार से

take action do not threaten : ak Antony to government on AgustaWestland chopper deal
take action do not threaten : ak Antony to government on AgustaWestland chopper deal

नई दिल्ली। पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने बुधवार को स्वीकार किया कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर सौदे में भ्रष्टाचार हुआ किन्तु तत्कालीन संप्रग सरकार ने कोई गलत काम नहीं किया। उन्होंने सरकार से कहा कि वह कांग्रेस नेताओं को धमकाने या ब्लैकमेल किए बिना इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे।