
अहमदाबाद। गुजरात सरकार ने राजद्रोह के आरोप में जेल में बंद पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल की ओर से जमानत हासिल करने के लिए दिया गया हलफनामा स्वीकार करने से बुधवार को इनकार कर दिया। सरकारी वकील मितेश अमीन ने न्यायाधीश ए जे देसाई की पीठ को बताया कि हलफनामा सरकार को स्वीकार्य नहीं है।