Home Blog Page 6297

पत्नी से छुपा कर पति ने कर ली दूसरी लड़की से शादी

ret

बस्ती। दहेज में कार व एक लाख रूपए की मांग को लेकर ससुरालियों द्वारा उत्पीड़न की शिकार विवाहिता आभा सिंह जब न्याय के लिए अपने ससुराल पहुंची तो यह देख भौचक रह गई कि उसके पति उत्तम सिंह ने बिना तलाक व सूचना के दूसरा विवाह कर लिया है।

पहाडी जंगलों की आग कैसे बनेगी मैदानों के लिए खतरा

forest-fire in Uttarakhand
नई दिल्ली। उत्तराखंड के बाद अब जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के जंगलों में भीषण आग के फैलने से ग्लेशियरों के पिघलने का खतरा बढ़ गया है। इससे तापमान में फेर बदल होने की संभावनाएं उत्पन्न हो गई हैं। जंगलों में आग, ग्लेशियर, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, भारतीय वायुसेना

उत्तराखंड में फ्लोर टेस्ट पर अब सुप्रीम कोर्ट ने मांगा केंद्र से जवाब


नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन संबंधी मामले में केंद्र सरकार से विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने पर अपना रूख साफ करने को कहा है। अदालत ने मंगलवार को सुनवाई टालते हुए सरकार को विचार करने के लिए एक दिन का समय दिया है।

यहां थानों का काम करना नही कायम रहना ही काफी!

police
सबगुरु न्यूज-सिरोही। मुख्यमंत्री आज से कलक्टर और एसपी काॅन्फ्रेंस लेने जा रही हैं। उन्होंने इस बात पर भी पाबंदी लगा दी है कि कोई भी कलक्टर और एसपी अपनी तारीफ के पुलिंदे नहीं बांधेगा। समस्या और उनके निवारण पर चर्चा करेगा। तो एक समस्या हम भी बता दें सरकार को। खासकर सिरोही के कुछ पुलिस अधिकारियों की, जिनके लिए थानों का काम करना महत्वपूर्ण नहीं उनका कायम रहना महत्वपूर्ण है।

एक दिन के लिए पुलिस कमिश्नर बने नन्हे गिरीश की मौत

11 year old who was police commissioner for a day dies at AIIMS
11 year old who was police commissioner for a day dies at AIIMS

जयपुर। किडऩी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक दिन के नन्हें पुलिस कमिश्नर गिरीश की मौत हो गई। उसका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

क्रोनिक किडनी की बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय गिरीश की पुलिस में जाने की इच्छा थी। इस इच्छा को पूरा करने के लिए जयपुर कमिश्नरेट में 30 अप्रेल 2015 को उसे एक दिन का कमिश्नर बनाया गया।

11 year old who was police commissioner for a day dies at AIIMS
11 year old who was police commissioner for a day dies at AIIMS

इस दौरान तत्कालीन पुलिस कमिश्नर जंगा श्रीनिवासन ने गिरीश को अपनी सीट पर बैठाया और कमिश्नरेट पुलिस ने उसे गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान गिरीश के चेहरे पर मुस्कान ने वहां मौजूद हर किसी को भावुक कर दिया था।