Home Blog Page 6298

हम राजस्थान में संस्कारयुक्त शिक्षा की क्रांति लाएंगे : सीएम राजे

cm vasundhara raje attands Ekal Vidyalaya campaign in ajmer

अजमेर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि संस्कार आधारित शिक्षा से ही प्रदेश और देश में विकास की क्रांति आयेगी और तभी डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया तथा मेक इन इंडिया जैसे अभियान सफल होंगे। उन्होंने कहा कि हम विकसित देशों की तर्ज पर ही प्रदेश में शिक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं, ताकि हमारी नई पीढ़ी शिक्षित होकर योग्य नागरिक बन सके। हम राजस्थान में संस्कारयुक्त शिक्षा की क्रांति लाएंगे।

पुष्कर को सौगात, सीएम राजे ने किया सावित्री माता मन्दिर रोप-वे का शुभारंभ

अजमेर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने मंगलवार को तीर्थराज पुष्कर स्थित सावित्री माता मन्दिर पर बने रोप-वे का शुभारम्भ कर प्रदेश को एक नई सौगात दी। यह रोप-वे श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद की सजा

man gets life term for raping minor in bhilwara
man gets life term for raping minor in bhilwara

भीलवाड़ा। महात्मा गांधी अस्पताल परिसर से ढाई साल की मासूम बच्ची को अगवा कर उसके साथ मुर्दाघर के बाहर दुष्कर्म करने के आरोपी शिवनाथ कालबेलिया को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। साथ ही आरोपी पर 25 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजे गए मनोज कुमार

Manoj Kumar receives Phalke Award, presents idol to president
Manoj Kumar receives Phalke Award, presents idol to president

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार को वर्ष 2015 के 47वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं अमिताभ बच्चन को फिल्म पीकू के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में बेहतरीन अदाकारी के लिए कंगना राणावत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया।

सांसदों की वेतन बढ़ोतरी पर ग्रहण, पीएम मोदी ही प्रक्रिया से खफा

file related to hike in MPs salary allowances gets stuck in pmo
file related to hike in MPs salary allowances gets stuck in pmo

नई दिल्ली। सांसदों के वेतन में 100 प्रतिशत वृद्धि की सिफारिश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जताई है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी अनुमति को फिलहाल रोक दी है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी सांसदों का स्वयं अपने वेतन-भत्तों के बढ़ाने के निर्णय के पक्ष में नहीं हैं।