Home Blog Page 6309

अगस्ता मामले में सीबीआई ने की पूर्व एयरचीफ एसपी त्यागी से पूछताछ

agustawestland case : CBI questions ex Air Chief SP Tyagi
agustawestland case : CBI questions ex Air Chief SP Tyagi

नई दिल्‍ली। करीब 3600 करोड़ रुपए के अगस्ता वेस्‍टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में हुए कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी से पूछताछ की। पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि त्यागी ने डील के लिए बिचौलिये से मुलाकात की थी।

आसाराम बापू चलने से मोहताज, व्हील चेयर पर पहुंचे कोर्ट

Asaram Bapu arrives on a wheelchair in court
Asaram Bapu arrives on a wheelchair in court

जोधपुर। अपने ही गुरुकुल की नाबालिग छात्रा से यौन शोषण के आरोप में जोधपुर जेल में बंद आसाराम पैर में दर्द के कारण पैदल चलने में असमर्थ हो गए हैं। उन्हें सोमवार को सुनवाई के लिए व्हील चेयर पर कोर्ट लाया गया।

आसाराम को इस हालत में देखने पर कोर्ट परिसर के अन्दर और बाहर कई समर्थक जमा हो गए जिन्हें पुलिस को बाहर खदेड़ना पड़ा। ढाई साल से जोधपुर जेल में बंद आसाराम को करीब एक माह पश्चात सोमवार को व्हील चेयर पर कोर्ट में पेश किया गया।

काफी थके नजर आ रहे आसाराम पुलिसकर्मियों की मदद से बड़ी मुश्किल से पुलिस वाहन से नीचे उतर व्हील चेयर पर बैठ सके। उन्होंने अपनी तबीयत के बारे में किसी सवाल का जवाब तक नहीं दिया।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व आसाराम ने जेल प्रशासन से अपने पांव में दर्द बढ़ने की शिकायत की। आसाराम का कहना था कि तेज दर्द के कारण उनके लिए चलना भी मुश्किल हो गया है। तब जेल प्रशासन ने बाहर से चिकित्सकों को बुलवा उनकी जांच कराई।

चिकित्सकों ने सायटिका की समस्या बताते हुए उन्हें पांच दिन आराम करने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें आज पहली बार कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में आसाराम बड़ी मुश्किल से पुलिसकर्मियों के कंधों पर हाथ रख उनके सहारे से नीचे उतरे।

नीचे उतरते ही वे व्हील चेयर में जा बैठे। बैठने के बाद उनके चेहरे से थकान साफ नजर आ रही थी। आसाराम से उनकी तबीयत के बारे में पूछा गया लेकिन वे कुछ नहीं बोले। महज सामने देखते रहे।

उत्तराखंड के बाद हिमाचल और जम्मू कश्मीर के जंगलों में आग

fires break out in himachal and j&k forests, rajnath singh says uttarakhand flames under control
fires break out in himachal and j&k forests, rajnath singh says uttarakhand flames under control

नई दिल्ली। उत्तराखंड के 13 जिलों के बाद अब जम्मू-कश्मीर के राजौरी और हिमाचल प्रदेश के नाहन एवं शिमला में आग का कहर टूट पड़ा है। यहां के भी जंगल आग के लपटों में घिर गए हैं। जिसके चलते जंगलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

भारतीय जनसंघ के संस्थापक बलराज मधोक का निधन

former Jana Sangh president Balraj Madhok dies at 96
former Jana Sangh president Balraj Madhok dies at 96

नई दिल्ली। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष बलराज मधोक का सोमवार सुबह निधन हो गया। 96 वर्षीय मधोक पिछले काफी समय से अस्वस्थ थे।

जलपाईगुडी : शालिसी सभा में महिला की पीट पीट कर हत्या

Jalpaiguri: woman beaten to death in salishi sabha
Jalpaiguri: woman beaten to death in salishi sabha

जलपाईगुडी। खेत में सिंचाई के लिए पानी को लेकर हुए विवाद को सुलझाने के लिए तृणमूल कांग्रेस के पंचायत सदस्यों द्वारा बुलायी गई सालिसी सभा में एक महिला की पीट पीट कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।