
देहरादून। उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के सेलाकुई में एक युवक ने गुरुवार को अपनी प्रेमिका के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला करके उसकी हत्या कर दी। बाद में युवक ने भी अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की और जहर खाकर अपने हाथ की नस काट ली। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।