
भोपाल। केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सर्वानन्द सोनोवाल ने कहा है कि मेहनत के जरिये परिवर्तन लाया जा सकता है। युवा भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कड़ा परिश्रम करें।

मुंबई। निर्देशक करण जौहर का लक्ष्य है कि वह हर दो साल में कम से कम एक फिल्म का निर्देशन करें ताकि अपने पीछे वह कई फिल्मों का संकलन छोड़ जाएं।

मुंबई। टाइगर श्राफ की महिलाओं पर की गई टिप्पणी को लेकर आलोचना हुई है और अब अभिनेता ने अपने बचाव में कहा है कि उनका ऐसा कहने का आशय था कि वह अपनी मां और बहन का सम्मान करते हैं। उल्लेखनीय है टाइगर श्राफ ने कहा था कि उन्हें ‘घरेलू’ लड़कियां अच्छी लगती हैं।

मुंबई। रितिक रौशन के साथ विवाद बढऩे के हतों बाद मेल-मिलाप के पहले संकेत के तौर पर, कंगना रानौत ने कहा कि वह मीडिया को आगे और बयान नहीं देंगी और दावा किया कि दोनों पक्षों को जानने वाले कुछ लोग मुद्दे को सौहार्दपूर्वक सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

नई दिल्ली। वीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले को लेकर हुए विवाद के बीच सरकार ने कहा कि सौदे के बारे में वह सीबीआई से रिपोर्ट मांगेगी और अगस्तावेस्टलैंड और इसकी मूल कंपनी फिनमिकैनिका को काली सूची में डालने की पहल करेगी। साथ ही सरकार ने दावा किया कि पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने घोटाले में घिरी कपनी पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया था।