online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
आबूरोड। रेलवे में निधि की कमी के बावजूद मंडल रेल प्रबंधक नरेश सालेचा कार्य ग्रहण करने के दिन से अजमेर मंडल पर यात्री सुविधाओं के विकास करने में उत्साहित रहे हैं। इसके लिए उन्होने रेलवे से इतर स्त्रोतों विभिन्न कॉरपोरेटों से सामाजिक दायित्व के तहत,एमपी फंड व एमएलए फंड, एनजीओ, ट्रस्टों, व्यक्तिश आदि को प्रोत्साहित किया। उदेश्य की पूर्ति के लिए निधि जुटाने का कार्य किया है।
आबूरोड। आदर्श चेरिट्रेबल फाउंडेशन के संरक्षक मुकेश मोदी ने कहा कि आदर्श अन्न बैंक की स्थापना का उद्देश्य उन जरूरतमंद लोगो तक अनाज पहुंचाना है जो आज भी भूखे पेट सो रहे है। वे रविवार को गुरूनानक कॉलोनी में आयोजित आदर्श अन्न बैंक के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। संस्थान का दावा है कि यह देश का दूसरा और प्रदेश का पहला अन्न बैंक है।
simhastha 2016 : peshwai of brahma kumaris institute
उज्जैन। सिंहस्थ में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी की रविवार को धूमधाम से शोभायात्रा के रूप में पेशवाई हुई। मनोरमा गार्डन में मध्यप्रदेश शासन की ओर से शिक्षा राज्यमंत्री पारस जैन ने दादी रतनमोहिनी का अभिनन्दन किया।
जयपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों में कार्य विभाजन करते हुए प्रदेश की समस्त जिला कांग्रेस कमेटियों के जिला प्रभारियों तथा चारों अग्रिम संगठनों युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई एवं कांग्रेस सेवादल के लिए प्रदेश कांग्रेस के प्रभारियों की घोषणा की है।
जयपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, महासचिव घनश्याम मेहर, सचिव महेन्द्रसिंह रलावता, डॉ. रीटा सिंह, रोहित बोहरा, शिवकांत नन्दवाना एवं डॉ. अजीजुद्दीन आजाद, दौसा में उपाध्यक्ष डॉ. रघु शर्मा, महासचिव बृजेन्द्रसिंह इन्द्रपुरा, सचिव दानिश अबरार एवं धीरज मीणा, सीकर में उपाध्यक्ष शंकर पन्नू, महासचिव मुरारीलाल मीणा, सचिव डॉ. चयनिका उनियाल एवं इन्द्राज गुर्जर, झुन्झुनू में उपाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, सचिव अजीत यादव एवं चेतन डूडी को जिम्मेदारी दी है।
इसी तरह अलवर में उपाध्यक्ष डॉ. रघु शर्मा, महासचिव जी.आर. खटाणा, सचिव हरीश यादव एवं कविता मीणा, भरतपुर में उपाध्यक्ष डॉ. खानू खां बुधवाली, महासचिव ज्योति खण्डेलवाल एवं सचिव कमल मीणा, धौलपुर में उपाध्यक्ष विश्वेन्द्र सिंह, महासचिव वैभव गहलोत एवं सचिव जाहिदा, करौली में उपाध्यक्ष विश्वेन्द्र सिंह, महासचिव अशोक सैनी, सचिव अमीन कागजी एवं विजय यादव, सवाईमाधोपुर में उपाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, सचिव शारदा साध एवं आदित्य शर्मा अब पार्टी का प्रभारी के रूप में काम देखेंगे।
कोटा शहर में उपाध्यक्ष डॉ. करण सिंह यादव, महासचिव बालकृष्ण खींची एवं सचिव के.के. हरितवाल, कोटा देहात में उपाध्यक्ष करणसिंह यादव, महासचिव सुशील शर्मा, सचिव प्रशांत बैरवा एवं मोहन डागर, बून्दी में उपाध्यक्ष खिलाड़ीलाल बैरवा, महासचिव पूनम गोयल एवं सचिव महेश शर्मा (दौलतपुरा), झालावाड़ में उपाध्यक्ष अशोक बैरवा, महासचिव पंकज मेहता एवं सचिव भरत शर्मा, बारां में उपाध्यक्ष अशोक बैरवा, सचिव नईमुद्दीन गुड्डू एवं समृद्ध शर्मा, उदयपुर शहर में उपाध्यक्ष महेन्द्रजीत सिंह मालवीय एवं सचिव सुमित्रा जैन, उदयपुर देहात में उपाध्यक्ष महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, महासचिव शंकर यादव, सचिव अर्जुन बामनिया एवं नारायणसिंह बारौली, डूंगरपुर में उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना, महासचिव गजेन्द्रसिंह शक्तावत एवं सचिव सुरेन्द्र चण्डालिया, बांसवाड़ा में उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना, महासचिव मांगीलाल गरासिया एवं सचिव पंकज शर्मा, चित्तौडग़ढ़ में उपाध्यक्ष गोपालसिंह शेखावत, महासचिव जगदीश माली, सचिव वंदना माथुर एवं शोभा सोलंकी, राजसमन्द में उपाध्यक्ष रघुवीर मीणा, महासचिव नीरज डांगी एवं सचिव राजेन्द्रसिंह सांखला, प्रतापगढ़ में उपाध्यक्ष गोपालसिंह शेखावत, सचिव जैनेन्द्र त्रिवेदी एवं जितेन्द्र टाक, अजमेर शहर में उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया, सचिव सुरेश मिश्रा एवं सुनील पारवानी, अजमेर देहात में उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया, महासचिव गंगा देवी एवं सचिव सुरज्ञान सिंह घौसल्या, भीलवाड़ा में उपाध्यक्ष रतनसिंह जाटव, महासचिव रामगोपाल बैरवा, सचिव राजेश कुमावत एवं आर.सी. चौधरी, टोंक में उपाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, महासचिव भरोसीलाल जाटव, सचिव बालेन्दुसिंह शेखावत एवं मंजू शर्मा, नागौर में उपाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा, महासचिव महेश शर्मा, सचिव राकेश मोरदिया एवं जसवंत गुर्जर, जोधपुर शहर में महासचिव सत्येन्द्र भारद्वाज एवं सचिव रूपाराम मेघवाल, जोधपुर देहात में महासचिव महेन्द्र चौधरी, सचिव मा बानो एवं गुमानसिंह देवड़ा, जैसलमेर में उपाध्यक्ष हीरालाल बिश्नोई एवं महासचिव पुखराज पाराशर, बाड़मेर में उपाध्यक्ष हीरालाल बिश्नोई, महासचिव शब्बीर हुसैन खान, सचिव जगदीश चौधरी एवं उम्मेदसिंह तंवर, जालोर में उपाध्यक्ष जगदीशचन्द्र शर्मा, महासचिव रूपेशकांत व्यास, सचिव सोमेन्द्र फालना एवं इन्द्रसिंह देवडा, सिरोही में उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह रावत, महासचिव लीला मदेरण, सचिव करणसिंह उचियारडा एवं खेतसिंह मेडतिया, पाली में उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह रावत, महासचिव सुनीता भाटी, सचिव रतन देवासी एवं पारसमल जैन, बीकानेर शहर में उपाध्यक्ष भरत मेघवाल, महासचिव रेहाना रियाज एवं सचिव राजेन्द्र गोदारा, बीकानेर देहात में उपाध्यक्ष भरत मेघवाल, महासचिव पवन गोदारा एवं सचिव राकेश थिन्द, गंगानगर में उपाध्यक्ष राजीव अरोडा, महासचिव मनीष धारणिया, सचिव जगदीश वर्मा एवं राजकुमार किराडू, हनुमानगढ़ में उपाध्यक्ष मकबूल मण्डेलिया, सचिव कृष्णा पूनिया एवं हरजिन्दरसिंह बराड, चूरू में उपाध्यक्ष शंकर पन्नू, महासचिव मंगलाराम गोदारा, सचिव तेजदीप सिंह संधू एवं हाजी जिया उर रहमान को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार प्रदेश युवक कांग्रेस का महासचिव कुलदीप इन्दौरा एवं सचिव कुलदीपसिंह राजावत, प्रदेश महिला कांग्रेस का महासचिव विजयलक्ष्मी बिश्नोई, सचिव रमा बजाज, नीलिमा सुखाडिया एवं संगीता गर्ग, प्रदेश एन.एस.यू.आई. का महासचिव धीरज गुर्जर, सचिव रंजू रामावत एवं बत्तीलाल बैरवा तथा प्रदेश कांग्रेस सेवादल का महासचिव डॉ. अजीतसिंह शेखावत, सचिव डॉ. धूपसिंह पूनियां एवं सचिव नवीन यादव को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रभारी नियुक्त किया गया है।
hrithik roshan submitted documents to mumbai police cyber cell
मुंबई। फिल्म अभिनेता रितिक रोशन ने अभिनेत्री कंगना रनोट से चल रहे विवाद से जुड़े सभी दस्तावेज मुंबई पुलिस के साइबर सेल को सौंप दिए हैं। इससे यह विवाद एक अहम पड़ाव पर पहुंच गया है।