Home Blog Page 6375

महाघूसकांड में कोर्ट के आदेश का इंतजार, नहीं हुई रिहाई

mining scam case :  rajasthan high court grants bail to IAS  officer ashok singhvi and other accused
mining scam case : rajasthan high court grants bail to IAS officer ashok singhvi and other accused

उदयपुर। खान विभाग में हुए महाघूसकांड मामले में मुख्य आरोपी आईएएस अशोक सिंघवी सहित चारों आरोपियों को गुरुवार को राजस्थान उच्च न्यायालय ने आखिरकार सात माह पांच दिन बाद जमानत अर्जी स्वीकार कर ली।

हाईकोर्ट से मिली राहत के आदेश शुक्रवार को भी उदयपुर में अधीनस्थ न्यायालय में नहीं पहुंचे। इस कारण इन्हें एक दिन और जेल में ही गुजारना पड़ा। कल हाईकोर्ट के जमानती आदेश मिलने के बाद ही अधीनस्थ न्यायालय द्वारा चारों आरोपियों के रिहाई के आदेश जारी करेगी।

मोहम्मद शेर खान की बंद पड़ी माइंसों को चालू करने की एवज में 2.55 करोड़ रूपए के महाघूसकांड मामले में सात माह से अधिक समय से न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे तत्कालीन प्रमुख शासन सचिव खान एवं पेट्रोलियम विभाग जयपुर निवासी डॉ. अशोक सिंघवी, तत्कालीन अतिरिक्त निदेशक खान एवं भू विज्ञान विभाग सेक्टर-14 निवासी पंकज गहलोत, तत्कालीन अधीक्षण अभियन्ता खान विभाग भीलवाड़ा आदर्श नगर निवासी पुष्करराज आमेटा एवं पंचरत्न कॉम्पलेक्स बेदला रोड निवासी दलाल संजय सेठी को हाईकोर्ट की न्यायाधिपति निर्मलजीत कौर ने सशर्त जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए।

जमानत आदेश की प्रतियां आरोपियों के अधिवक्ताओं को शुक्रवार को मिली। इस कारण विशिष्ट न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण मामलात) की अदालत में आदेश नहीं पहुंचा। इस कारण चारों आरोपियों के रिहाई के आदेश जारी नहीं हुए। हाईकोर्ट से आदेश आने के बाद ही चारों आरोपियों की जमानत भरी जाएगी। उसके बाद इनके रिहाई के आदेश केंद्रीय कारागृह अधीक्षक के नाम जारी किए जाएंगे।

स्मरण रहे आईएएस अधिकारी अशोक सिंघवी के खिलाफ जयपुर में आबकारी अधिनियम के तहत भी मामला विचाराधीन है उसमें जमानत होने पर ही सिंघवी जेल से बाहर आ सकेंगे, लेकिन कल तीनों आरोपी संजय सेठी, पंकज गहलोत व पुष्करराज आमेटा सात माह छह दिन बाद खुले में सांस ले पाएंगे।

नाबालिग बहू को ससुर ने बनाया हवस का शिकार

Daughter in law raped by son in law in jodhpur
Daughter in law raped by son in law in jodhpur

कपासन। कपासन थाना पुलिस ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीडि़ता का बाल विवाह हुआ था और उसके ससुर ने ही दुष्कर्म किया।

आसाराम जन्मोत्सव आज से, पांच दिन तक होंगे कई कार्यक्रम

controversial self styled godman asaram Bapu birthday celebration
controversial self styled godman asaram Bapu birthday celebration

जोधपुर। अपने ही गुरुकुल की नाबालिग छात्रा से यौन शोषण के आरोप में पिछले करीब ढाई साल से जोधपुर जेल में बंद आसाराम का आगामी 28 अप्रेल को जन्मदिवस मनाने के लिए उनके समर्थकों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस दौरान पांच दिन तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शहर में आसाराम जन्मोत्सव के होर्डिंग्स व बैनर लगने शुरू हो गए है।

पांच साल के मासूम का कत्ल : पत्थर से सिर कुचल कर मारा

five year old boy crushed by stone head hit in jodhpur
five year old boy crushed by stone head hit in jodhpur

जोधपुर। प्रतापनगर के मसूरिया श्रमिक कोलोनी के रहने वाले साद जाति के एक मासूम बच्चे की हत्या कर दी गई। वह कल रात को अपने किसी परिचित के साथ निकला था।

केंद्रीय मंत्री पासवान ने दालों की बढ़ती कीमत पर जताई चिंता

Food and Consumer Affairs Minister ram vilas Paswan expressed concern over rising price of pulses
Food and Consumer Affairs Minister ram vilas Paswan expressed concern over rising price of pulses

जयपुर। केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने देश में दालों की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई है। दो सालों से दालों की पैदावार कम हो रही है। दालों की कीमतें नियंत्रित रहे इसके लिए राज्यों को पत्र लिखकर डिमांड मांगी गई है। ताकि केन्द्र सरकार उस अनुपात में दालों का आयात कर सके।