
उज्जैन। हरीसेवा धाम उदासीन आश्रम भीलवाड़ा के महंत हंसराम उदासी अब महामण्डलेश्वर बन गए हैं। उज्जैन में चल रहे पूर्ण महाकुम्भ सिंहस्थ 2016 के दौरान अवन्तिका नगरी में मां क्षिप्रा के पावन तट पर श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन में समारोहपूर्वक पट्टाभिषेक पदोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ।