Home Blog Page 6386

भूस्खलन में 16 मज़दूर मारे गए, पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया

16 workers were killed in arunachal landslides
16 workers were killed in arunachal landslides

ईटानगर/नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण एक श्रम शिविर भूस्खलन की चपेट में आ गया जिसमे करीब 16 मजदूरों के मारे जाने की खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

यह घटना शुक्रवार को तड़के लगभग तीन बजे की है जब 17 मज़दूर तवांग शहर से चार किलोमीटर दूर श्रम शिविर में किसी निर्माण कार्य में लगे थे। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक दस मज़दूरों के शव निकाले जा चुके हैंI इस इलाके में पिछले कई दिनों से वर्षा हो रही थीI बचाव अभियान बड़े पैमाने पर चल रहा है।

अरूणाचल हादसे पर सोनिया ने जताया दुख

अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन से हुई मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और कांग्रेस के विधायकों, प्रदेश कांग्रेस के सदस्यों से आगे आकर राहत कार्यों में सहयोग देने को कहा है।

कांग्रेस पार्टी ने ट्वीटर के माध्यम से कहा है कि कांग्रेस अध्यक्षा ने अरुणाचल के कमांग में हुए हादसे पर गहरा दुख और शोक प्रकट किया है। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रगट करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें आशा है कि राहत एवं बचाव कार्य से आगे कोई नुकसान नहीं होगा।

उल्लेखनीय है कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भूस्खलन से 16 लोगों की मौत हो गई है। सेना के मुताबिक़ मारे गए सभी लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और राहत और बचाव का काम ख़त्म हो गया है।

प्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश के कारण राजधानी इटानगर समेत राज्य के अनेक जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

गृह मंत्री ने की अरुणाचल सीएम से बात

अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में भूस्खलन की घटना के बारे में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कलिखो पुल से फोन पर बात की और उन्हें केन्द्र की तरफ से हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने फोन पर गृह मंत्री को भूस्खलन की घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राहत और बचाव अभियान के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें घटनास्थल पर भेज दी गई हैं।

अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण एक श्रम शिविर भूस्खलन की चपेट में आ गया जिसमें करीब 16 मजदूरों के मारे जाने की आशंका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

यह घटना शुक्रवार को तड़के लगभग तीन बजे की है जब 17 मज़दूर तवांग शहर से चार किलोमीटर दूर श्रम शिविर में किसी निर्माण कार्य में लगे थे। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक दस मज़दूरों के शव निकाले जा चुके हैं। इस इलाके में पिछले कई दिनों से वर्षा हो रही थीI बचाव अभियान बड़े पैमाने पर चल रहा है।

राज्यसभा में जा सकते हैं सुब्रमण्यम स्वामी और मैरी कॉम

Subramanian Swamy and Mary Kom get bjp rajya sabha berths
Subramanian Swamy and Mary Kom get bjp rajya sabha berths

नई दिल्ली। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी और पांच बार विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता की विजेता रही एम सी मैरी कॉम जल्द ही संसद के उच्च सदन में जा सकती हैं।

दिल्ली में निल बट्टे सन्नाटा फिल्म हुई टैक्स फ्री

neel bate sannata has been declared tax free in delhi
neel bate sannata has been declared tax free in delhi

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में निल बट्टे सन्नाटा फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है।

पहले शाही स्नान के साथ हुआ सिंहस्थ का आगाज

first shahi snaan of simhastha 2016, Kumbh Mela begins in ujjain
first shahi snaan of simhastha 2016, Kumbh Mela begins in ujjain

उज्जैन। उज्‍जैन सिंहस्थ का पहला शाही स्नान शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसके साथ ही सिंहस्थ का आगाज हो गया। उज्जैन में इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, लाखों श्रद्धालुओं ने शिप्रा में आस्था की डुबकी लगाई।

उत्तराखंड में फिर राष्ट्रपति शासन, अगली सुनवाई 27 को

supreme court stays nainital high court order on President's rule in uttarakhand
supreme court stays nainital high court order on President’s rule in uttarakhand

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन हटाने के नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले पर 27 अप्रैल तक रोक लगा दी है। यानि अब राज्य में राष्ट्रपति शासन फिर से लागू हो चुका है। सुप्रीम कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 27 को होगी।