
मेरठ। एक युवक छात्रा को प्यार का झांसा देकर अपने साथ भगाकर हरिद्वार ले गया। जहां पर वह दो दिन बाद ही छात्रा को छोड़कर फरार हो गया। काफी फोन करने के बाद भी जब प्रेमी नहीं पहुंचा तो छात्रा ने थाने पहुंचकर प्रेमी के साथ रहने की बात कही। वहीं युवती के परिजन भी छात्रा को घर रखने के लिए राजी नहीं है।